फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accident, students, 5 injured

पेपर देकर लौट रहे छात्रों की कार से टकराया कैंटर, पांच घायल, एक गंभीर

Thu, 27 Feb 2020 08:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
accident, students, 5 injured
घायल यशविन्द्र। - फोटो : Bhiwani
भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर गंदे नाले के समीप वीरवार दोपहर डेढ़ बजे रिट्ज कार और कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में कार के अंदर सवार पांच छात्रों को गंभीर चोटें आई। जिन्हें इलाज के लिए इमरजेंसी लाया गया। एक छात्र को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों को माइनर ओटी में जाने से रोका तो परिजनों ने ओटी के शीशे तोड़ डाले और जबरन अंदर घुसकर स्टाफ के साथ भी उलझ गए। इस पर इमरजेंसी में हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी और दिनोद गेट चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को बाहर निकाला। इसी दौरान गुस्साएं परिजनों ने एक महिला शिक्षिका से भी मारपीट की और घायल छात्र को पीजीआई ले जा रही एंबुलेंस के आगे भी अड़ गए। हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ।
विज्ञापन

सीबीएसई का वीरवार को अंग्रेजी विषय का पेपर था। वैश्य मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों का सेंटर दिल्ली पब्लिक स्कूल में था। परीक्षा के बाद कुछ छात्र रिट्ज कार से वापस लौट रहे थे। जब वे लोहारू रोड पर गंदे नाले के पास पहुंचे तो एक कैंटर ने कार को टक्कर मारी। जिससे कार में सवार न्यू भारत नगर कॉलोनी निवासी दीपांशु, रोहतक गेट क्षेत्रवासी यशविंद्र, कृष्णा कॉलोनी निवासी मनीष, भारत नगर निवासी प्रीतम व रोहतक गेट क्षेत्रवासी हिमांशु को गंभीर चोटें आई। इस हादसे में घायल सभी छात्रों की उम्र 17 साल के आसपास है। सभी घायलों को भिवानी जिला सामान्य अस्पताल लाया गया। दीपांशु के छाती में चोटें आई हैं, जबकि यशविंद्र, मनीष को हल्की चोटें लगी हैं। प्रीतम के सिर में चोट आई है। जबकि हिमांशु को गंभीर चोटों के चलते रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। रोहतक गेट क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय यशविंद्र ने बताया कि वह वापसी में अपने दोस्तों के साथ रिट्ज कार में आ रहा था। जब कार ने भिवानी में प्रवेश किया तो गंदे नाले के पास ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस के आगे अड़े परिजन, चालक को गाड़ी में किया बंद
सड़क हादसे से आक्रोशित परिजनों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि जब एक घायल छात्र को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया तो एबुलेंस इमरजेंसी के गेट पर लगाई गई। गुस्साएं परिजनों ने एंबुलेंस चालक को ही गाड़ी के पिछले हिस्से में बंद कर दिया। काफी देर तक एंबुलेंस का चालक गाड़ी के अंदर ही बंद रहा। बाद में वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों की सहायता से एंबुलेंस चालक को बाहर निकाला और फिर रेफर किए गए घायल को लेकर गाड़ी रोहतक की तरफ निकली।

हादसे मे घायल छात्र का इलाज करते चिकित्सक। संवाद न्यूज एजेंसी

हादसे मे घायल छात्र का इलाज करते चिकित्सक। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : Bhiwani

सड़क हादसे में घायल प्रीतम।

सड़क हादसे में घायल प्रीतम।- फोटो : Bhiwani

सड़क हादसे में घायल छात्रों के परिजनों द्वारा तोड़ा गया इमरजेंसी के गेट का शीशा। संवाद न्यूज एजे?

सड़क हादसे में घायल छात्रों के परिजनों द्वारा तोड़ा गया इमरजेंसी के गेट का शीशा। संवाद न्यूज एजे?- फोटो : Bhiwani

लोहारू रोड पर हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार व मौके पर जांच करते हुए पुलिस। संवाद न्यूज ए?

लोहारू रोड पर हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार व मौके पर जांच करते हुए पुलिस। संवाद न्यूज ए?- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed