{"_id":"5ffde5938ebc3e32e764efde","slug":"accident-auto-driver-die-woman-injured-bhiwani-news-rtk5905961151","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो पटलने से चालक की मौत, महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो पटलने से चालक की मौत, महिला गंभीर
विज्ञापन
भिवानी। हनुमान गेट के नजदीक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। वही ऑटो सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला मंगलवार दोपहर करीब दो बजे का है।
गांव मित्ताथल निवासी 50 वर्षीय शीशराम ऑटो चालक था और वह एक लड़के का पिता था। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह वह अपना ऑटो लेकर शहर में काम करने के लिए आया था। दोपहर करीब दो बजे वह अपने ऑटो में हनुमान गेट की ओर जा रहा था। ऑटो में एक महिला सवार थी। जब वह हनुमान गेट पहुंचा तो अचानक ही उसके ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो चालक और ऑटो सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीर उपचार के लिए आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे। चोट अधिक होने के कारण ऑटो चालक शीशराम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जांच अधिकारी एएसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि हनुमान गेट पर सड़क हादसे में ऑटो चालक शीशराम की मौत की सूचना मिली है। सड़क हादसे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए है। बुधवार सुबह परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कार्रवाई की जाएगी।