फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   AC stopped in District Civil Hospital, no arrangement for drinking water

Bhiwani News: जिला नागरिक अस्पताल में बंद पड़े एसी, पीने के पानी की नहीं व्यवस्था

Fri, 24 May 2024 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 24 May 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
AC stopped in District Civil Hospital, no arrangement for drinking water
चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में  सिविल सर्जन डाॅ. रघुबीर शांडिल्य को शिकायत पत्र देने जाते सुरेश
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। जिस अस्पताल में लोग अपनी बीमारी का इलाज कराने आते हैं वह खुद बीमार है। इसका ताजा उदाहरण दंत चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न कमरों में बंद पड़े एसी, पेयजल की समस्या, एग्जॉस्ट फैन की कमी सहित विभिन्न सुविधाओं का टोटा है। इसके चलते मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इन समस्याओं को दूर किए जाने की मांग सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सैनी ने सिविल सर्जन डाॅ. रघुबीर शांडिल्य को शिकायत पत्र भेजा है। सुरेश सैनी ने बताया कि इस भीषण गर्मी में नागरिक अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल में एसी व पेयजल व्यवस्था का विशेष ध्यान रखे जाने की जरूरत है। नागरिक अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग सहित अन्य कमरों में एसी बंद पड़े हैं। इसके चलते मरीजों को बीमारी से अधिक गर्मी परेशान कर रही है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ ब्लड बैंक के पास स्थित वाटर कूलर भी बंद है। इसके कारण ठंडा पानी भी अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को नसीब नहीं हो रहा। यही नहीं अन्य वाटर कूलरों में भी एक-एक टूटी ही चलती है। सैनी ने कहा कि प्रत्येक विभाग के बाहर कम से कम दो वाटर कूलर या फिर पानी के कैंपरों की व्यवस्था की जानी चाहिए। सुरेश सैनी ने कहा कि अस्पताल की मुख्य ओपीडी गैलरी में एग्जॉस्ट फैन नहीं है। गर्मी में उमस के कारण भी मरीज व उनके परिजन परेशान रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता ने मांग पत्र सौंपा है। बताई गई समस्याओं का निरीक्षण करने के बाद उनका समाधान करवाया जाएगा।
- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article