{"_id":"6616f0fc3270800c34067879","slug":"about-15-lakh-population-in-the-old-city-will-get-water-supply-on-four-boosters-every-day-from-today-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-115832-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पुराने शहर में करीब डेढ़ लाख आबादी को आज से मिलेगी चार बूस्टरों पर एक दिन छोड़ पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पुराने शहर में करीब डेढ़ लाख आबादी को आज से मिलेगी चार बूस्टरों पर एक दिन छोड़ पानी की आपूर्ति
Thu, 11 Apr 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के जल घर में पानी का टैंक।
भिवानी। पुराने शहर में करीब डेढ़ लाख से अधिक की आबादी को वीरवार से एक दिन छोड़ एक दिन पेयजल आपूर्ति मिलेगी। विभाग ने पुराने जलघर में पानी कम होने की वजह से वीरवार से राशनिंग लागू करने का फैसला लिया है। पुराने जलघर में मात्र 13 दिन की पेयजल आपूर्ति का भंडारण बचा है। जबकि नहरों में पानी 30 अप्रैल के बाद आने की संभावना है। ऐसे में विभाग नहर आने तक नियमित पेयजल आपूर्ति देने में अपने को असमर्थ हो गया है। एक दिन छोड़ एक दिन की राशनिंग के बाद ये पानी 26 दिनों तक पुराने शहर का काम चला देगा। अगर नहर आने में एक या दो दिन की देरी भी होती है तो भी दिक्कत नहीं आएगी।
भिवानी के महम रोड जलघर से शहरी दायरे के चार बूस्टरों को पानी की आपूर्ति होती है। इनमें विद्या नगर बूस्टर, डीसी कॉलोनी बूस्टर, हालु बाजार बूस्टर और लोहड बाजार बूस्टर शामिल है। विभाग के पेयजल आपूर्ति शेड्यूल के हिसाब से लोहड़ बूस्टर पुराने शहर का सबसे बड़ा बूस्टर है। जिस पर रोजाना एक समय ही ढाई घंटे पेयजल आपूर्ति मिलेगी। जबकि विद्या नगर, हालु और डीसी कॉलोनी बूस्टरों पर मात्र डेढ़ घंटे ही पेयजल आपूर्ति के लिए पानी एक दिन छोड़ एक दिन मिलेगा।
बता दें कि इस बार पुराने जलघर सहित शहरी दायरे के जलघरों को 11 दिन नहर चलने पर पानी मिला था। पुराने जलघर में दो दिन नहर बंद रहने की वजह से मात्र दो दिन ही पानी मिला, इसमें भी यहां के नहरी पानी की कटौती कर चार दिन निनान जलघर को दिए गए। इस वजह से पुराना जलघर के दो नए टैंक खाली ही रह गए।
विज्ञापन
रोजाना आ रहीं आपूर्ति नहीं होने की 50 से अधिक शिकायतें
भिवानी शहर की आबादी करीब दो लाख 76 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। शहर के 31 वार्डों में बाहरी कॉलोनियों में तो पेयजल लाइनों में पानी की बूंद ही नहीं पहुंच रही है। ऐसे में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के समक्ष भी रोजाना 50 से अधिक शिकायतें केवल पानी से जुड़ी आ रही हैं। हालांकि विभाग रोजाना ही करीब 60 से 70 पानी के टैंकर भी भिजवा रहा है, बावजूद इसके गर्मी में लोगों को प्यास बेहाल कर रही है।
सात टैंकों के पुराने जलघर की साढ़े 19 एमएलडी क्षमता
पुराने जलघर के अंदर सात टैंक हैं, जिसमें दो नए टैंक भी शामिल हैं। इनकी साढ़े 19 एमएलडी क्षमता है। बावजूद इसके पुराना शहर हर बार गर्मी के मौसम में जल संकट झेलता है। निनान जलघर से महम रोड जलघर में अतिरिक्त पानी दिया जा रहा है। इससे की पुराने शहर की पेयजल आपूर्ति को नियमित रखने की कोशिश हो रही है। मगर इसके बावजूद भी पानी की अब राशनिंग करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। पुराने जलघर टैंकों के आसपास छह से आठ बोरवेल टयूबवेल भी लगाए गए हैं, मगर ये भी अब खराब हो चुके हैं। इनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।
महम रोड स्थित पुराने जलघर में मात्र 13 दिन आपूर्ति का ही भंडारण है। इस वजह से वीरवार से पुराने शहर में एक दिन छोड़कर एक दिन पेयजल आपूर्ति का शेड्यल बनाया है, ताकि नहर आने तक राशनिंग से पानी की आपूर्ति जारी रखी जा सके। शहरवासियों से भी अपील की जा रही है कि पानी को बचाएं और इस जल संकट के दौर में संयम बनाए रखें। शहरी बूस्टरों से पानी आपूर्ति के समय में कोई कटौती नहीं की गई है। नलों को बेवजह खुला न रखें, ताकि टेल तक पानी पहुंच सके।
-ताजदीन, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -