फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ABG machine will be made to stop the broken breath

टूटती सांसों को थामने में संजीवनी बनेगी एबीजी मशीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
ABG machine will be made to stop the broken breath
मशीन का शुभारंभ करतीं पीएमओ डॉ. मंजू कादयान और अन्य स्टाफ सदस्य। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। लगातार उखड़ती सांसों और निजी अस्पताल में महंगे उपचार की वजह से गरीब मरीजों को अब दोहरी मार नहीं झेलनी पड़ेगी। नागरिक अस्पताल में लंबे अर्से के बाद मरीजों को एबीजी यानी ब्लड गैस एनालाइजर की सुविधा मिलने जा रही है। इस मशीन का सबसे अधिक फायदा आईसीयू में दाखिल मरीजों को होगा। इससे गंभीर मरीजों को न सिर्फ त्वरित सटीक उपचार मिल सकेगा, बल्कि जांच के लिए पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के कमरा नंबर 25 में स्थित लैब में वीरवार को प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू कादियान ने लैब इंचार्ज डॉ. बबली गोयल, सीटीओ उर्मील, सीटीओ कृष्ण कुमार की उपस्थित में ब्लड गैस एनालाइजर मशीन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मशीन के आने से नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को काफी फायदा होगा। उन्हें महंगे दाम देकर निजी लैब में अब जांच नहीं करवानी होगी। मरीजों को अब यह सुविधा निशुल्क मिलेगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में हर माह 1500 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। इनमें 20 फीसदी की हालत गंभीर रहती है। सटीक उपचार के लिए बीमारी का पता लगाने को रक्त की जांच जरूरी है। निजी अस्पतालों में जांच का खर्च एक हजार से 1500 रुपये तक है। अस्पताल में सुविधा नहीं होने से मरीजों को बाहर से जांच कराना पड़ता था। इससे आईसीयू, बर्न यूनिट, एनआईसीयू, गायनिक, इमरजेंसी के मरीजों की जांच कर तुरंत इलाज शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ब्लड गैस एनालाइजर मशीन
फेफड़े को प्रभावित करने वाली किसी बीमारी की चपेट में आने के बाद ब्लड में ऑक्सीजन, कार्बन डाईऑक्साइड के प्रवाह को बताने वाली मशीन को ब्लड गैस एनालाइजर (एबीजी) मशीन कहते हैं। मशीन से जांच कर तुरंत मरीज में सभी गैसों की मात्रा बता देती है। इसमें सांस लेने में तकलीफ होने से परेशान मरीजों के लिए काफी लाभदायक होगी।
24 घंटे कराएं पैथोलॉजी जांच
नागरिक अस्पताल के कमरा नंबर 25 में स्थित 24 घंटे पैथोलॉजी जांच की सुविधा शुरू हो चुकी है। पहले यह सुविधा दोपहर दो बजे तक ही संभव थी। अत्याधुनिक मशीन के अलावा अन्य उपकरण लगाए गए हैं। इन मशीनों से कंप्लीट ब्लड काउंट, लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, एनीमिया प्रोफाइल सहित दर्जन भर जांच हो सकेंगी। लैब में अधिकतर जांच निशुल्क होगी, जबकि कुछ टेस्ट मरीजों को कम पैसे खर्च करने होंगे।

निशुल्क रहेगी सुविधा
नागरिक अस्पताल की लैब में एबीजी मशीन का उद्घाटन किया है। इस मशीन के आने से काफी मरीजों की सुविधा होगी। मशीन न होने की वजह से मरीजों को पीजीआईएमएस रोहतक और निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा था। ऐसे में अब उन्हें जिला मुख्यालय पर ही यह सुविधा मिलेगी। अस्पताल में एबीजी मशीन से की जाने वाली जांच निशुल्क है। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले, इसके लिए अस्पताल प्रशासन लगातार प्रयासरत है। नागरिकों से अपील है कि कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। समय पर वैक्सीन का टीकाकरण करवाएं।
- डॉ. मंजू कादियान, प्रधान चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed