फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Aarti won the gold medal by completing the 200 meter race in 24.2 seconds.

Bhiwani News: आरती ने 24.2 सेकेंड में 200 मीटर दौड़ पूरी कर जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Aarti won the gold medal by completing the 200 meter race in 24.2 seconds.
भीम स्टेडियम में  69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाते खिलाड़ी।
भिवानी। भीम स्टेडियम में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रतिभागियों के बीच जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन


लड़कियों की 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में हरियाणा की आरती ने 24.2 सेकेंड में दौड़ पूरी कर स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले आरती ने 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में भी पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह गोला फेंक प्रतियोगिता में पंजाब के त्रिपदीप ने 18.93 मीटर दूरी तय कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पांच किलोग्राम के गोला फेंक प्रतियोगिता में त्रिपदीप के बाद पंजाब के बलारन सिंह ने 18.55 मीटर फेंककर दूसरा तथा पश्चिमी बंगाल के मनोज राय ने 17.81 मीटर फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया। हैमर थ्रो में पंजाब के मंजोत सिंह ने 65.75 मीटर फेंककर पहला स्थान, राजस्थान के पियूष ने 64.44 मीटर फेंककर दूसरा तथा उत्तर प्रदेश के मोहम्म्द अब्दूला ने 64.26 मीटर फेंककर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

हाई जंप में केरल के जूवैल थामस ने 2.9 मीटर ऊंचाई पार कर पहला तथा सीबीएसई के देवक भूषण ने 2.5 मीटर ऊंचाई पार कर दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की 200 मीटर दौड़ स्पर्धा केरल के जे निवेद कृष्णा ने 21.68 सेकेंड में पूरी कर प्रथम और ओडिसा के प्रातिक महराना ने 21.70 सेकेंड में पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में सीआईएससीई की प्रियेश मिश्रा ने 24.94 सेकेंड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार तंवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed