{"_id":"69ff7cb538e3618f180902c6","slug":"a-young-man-from-pur-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-in-dwarka-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150908-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: द्वारका में अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर निवासी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: द्वारका में अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर निवासी युवक की मौत
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। क्षेत्र के गांव पूर निवासी 30 वर्षीय सचिन की शुक्रवार शाम गुरुग्राम के द्वारका क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सचिन को उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के चाचा गांव पूर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि सचिन गुरुग्राम में ट्रांसपोर्ट का काम करता था। शुक्रवार शाम वह अपने एक दोस्त के साथ द्वारका क्षेत्र में पैदल घूमने जा रहा था। इसी दौरान एक गाड़ी चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद सचिन का दोस्त उसे निजी अस्पताल में लेकर गया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन उसे वहां से भिवानी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के चाचा रमेश कुमार ने बताया कि सचिन दो बच्चों का पिता था और उसके दोनों बच्चे लड़के हैं। वहीं पुलिस ने रमेश कुमार की शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।