{"_id":"685ef3bac8f16505ae04c4d3","slug":"a-young-man-died-after-swallowing-a-poisonous-substance-in-kairu-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136091-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कैरू में जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कैरू में जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत
Sat, 28 Jun 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
कैरू। गांव कैरू निवासी 20 वर्षीय युवक राजेंद्र की गलती से जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। मृतक के बड़े भाई रवींद्र ने पुलिस को बताया कि वे दो भाई हैं। वह हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं, जबकि राजेंद्र गांव में ही रहता था। गुरुवार को राजेंद्र ने गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कैरू पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एचसी प्रदीप ने बताया कि मृतक अविवाहित था। परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की जा रही है।