{"_id":"69de7d07b4dbf1cd9d0a48fb","slug":"a-woman-who-was-in-a-live-in-relationship-for-two-years-died-under-suspicious-circumstances-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-149679-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की संदिग्ध हालात में मौत
Tue, 14 Apr 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी में युवती की संदिग्ध मौत मामले में पोस्टमार्टम कराने की प्
भिवानी। शांति नगर कॉलोनी निवासी युवती साक्षी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई जो करीब दो साल से लक्ष्मी नगर निवासी अंकित के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। युवती की 13 अप्रैल को इलाज के दौरान मौत हुई थी जिसके बाद मंगलवार को उसके शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतका के भाई ने शिकायत में बताया कि उसकी बहन साक्षी करीब दो साल पहले अंकित के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी और करीब दो साल 11 दिन तक वहीं रही। उन्हें पड़ोसियों के माध्यम से जानकारी मिली कि साक्षी की हालत काफी खराब है। इसके बाद उनकी मां मौके पर पहुंची तो साक्षी बेसुध हालत में थी और कंकाल जैसी स्थिति में पहुंच चुकी थी। उसके माथे पर चोट के निशान भी थे।
परिजनों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया जहां 13 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि साक्षी को खाना-पीना नहीं दिया जाता था और समय पर इलाज भी नहीं कराया गया जबकि उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर आरोपी अंकित और उसकी मां ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि साक्षी अपनी मर्जी से अंकित के साथ रह रही थी और उसके साथ किसी प्रकार की जोर-जबरदस्ती नहीं की गई। उन्होंने बताया कि दोनों का एक नौ माह का बेटा भी है। अंकित के अनुसार साथ रहने के दौरान वह नाबालिग था जबकि साक्षी बालिग थी। उसने बताया कि बेटे के जन्म के बाद साक्षी की तबीयत खराब रहने लगी थी और उसका इलाज भिवानी अस्पताल से लेकर पीजीआई रोहतक तक कराया गया जहां उसे टीबी की बीमारी बताई गई थी।
औद्योगिक क्षेत्र थाना के जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि युवती के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है जिसमें खाना-पीना नहीं देने, प्रताड़ित करने और इलाज नहीं कराने के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।