फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A two-kilometer-long procession set out, carrying the message of Maharaja Agrasen's ideals.

Bhiwani News: महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का संदेश लेकर निकली दो किमी लंबी शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
A two-kilometer-long procession set out, carrying the message of Maharaja Agrasen's ideals.
शहर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा में प्रस्तुति देते कलाकार।
भिवानी। महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सभा के तत्वावधान में सोमवार को शहर में करीब दो किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक-सांस्कृतिक झांकियों और विभिन्न राज्यों से आए बैंड व कलाकारों की प्रस्तुतियों के बीच महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता, भाईचारे, सहयोग और मानव सेवा का संदेश दिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ हालू बाजार स्थित महाराजा अग्रसेन भवन से हुआ। जैन चौक, बिजली बाजार और सराय चौपटा होते हुए यात्रा नया बाजार स्थित भूतों वाला मंदिर पहुंची जहां इसका समापन हुआ। इसके बाद सामूहिक सहभोज आयोजित किया गया। मार्ग में शहरवासियों ने उत्साह के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ मुख्य अतिथि रहे जबकि अग्रवाल सभा के प्रधान सुनील सर्राफ ने स्वागताध्यक्ष के रूप में अतिथियों का स्वागत किया। सुनील सर्राफ ने कहा कि शोभायात्रा का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के व्यक्तित्व, आदर्शों और समाज सुधार में उनके योगदान को सम्मान देना है। उनके समानता, भाईचारे, अहिंसा और परस्पर सहयोग के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने में ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका है। शोभायात्रा केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज को एकता और सद्भाव के सूत्र में पिरोने का माध्यम भी है। उद्योगपति धर्मेश शाह ने नई पीढ़ी से महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों और जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर दिवाकर जैन, विजय बंसल टैणी, रामदेव तायल और अशोक बुवानीवाला ने कहा कि अग्रवाल सभा भविष्य में भी सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्रोत्साहित करती रहेगी।


धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में भगवान शिव की अघोरी यात्रा, गंगा आरती, मां दुर्गा, रामलला, भारत माता और भगवान श्रीगणेश सहित अनेक आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इनके माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था, वीरता, त्याग, बलिदान, दानशीलता और समाज सेवा जैसे मूल्यों को दर्शाया गया। महाराष्ट्र, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए बैंड और कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से आयोजन की रौनक बढ़ाई। झांकियों के जरिए नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, महापुरुषों के जीवन और उनके आदर्शों से परिचित कराने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed