फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A surge of faith at the Pardeshwar Shivling during the month of Sawan.

Bhiwani News: सावन में पारदेश्वर शिवलिंग पर उमड़ रही आस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
A surge of faith at the Pardeshwar Shivling during the month of Sawan.
जहरगिरी आश्रम में पारदेश्वर शिवलिंग की पूजा करते महंत डॉ. अशोक महाराज। 
भिवानी। सावन के पवित्र महीने में हलवास गेट स्थित सिद्धपीठ बाबा जहर गिरी आश्रम में शिवभक्ति की धूम है। आश्रम में स्थापित हरियाणा के एकमात्र पारदेश्वर शिवलिंग के दर्शन और जलाभिषेक के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन होने वाली विशेष पूजा के दौरान परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठता है।
विज्ञापन

इसी क्रम में महादेव अस्पताल कनीना के डॉ. जोगेंद्र सैनी ने आश्रम पीठाधीश्वर अंतरराष्ट्रीय महंत डॉ. अशोक गिरी महाराज के सानिध्य में पंडित कार्तिक द्वारा विधि-विधान से पारदेश्वर शिवलिंग की पूजा करवाई। मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक, पूजन और आरती की गई। इस दौरान लोककल्याण, सुख-शांति और सभी के मंगलमय जीवन की कामना की गई।
विज्ञापन

महंत डॉ. अशोक गिरी महाराज ने कहा कि सावन भगवान शिव की भक्ति, साधना और आत्मचिंतन का पवित्र अवसर है। पारदेश्वर शिवलिंग सनातन परंपरा में भगवान शिव की आराधना के विशेष स्वरूप का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि सच्ची शिवभक्ति केवल पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, संयम, करुणा और परोपकार को जीवन में उतारना भी इसका हिस्सा है। जरूरतमंदों की सहायता, पौधरोपण, गोसेवा और किसी दुखी व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना भी शिव आराधना का ही रूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed