फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   a scame in mustured purchasing, MLA twited, blame of state goverment

सरसों खरीद में मिलावट घोटाला : किरण ने किया ट्वीट, गठबंधन सरकार घोटालों की भरमार

Thu, 24 Sep 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
a scame in mustured purchasing,  MLA twited, blame of state goverment
सरसों घोटाले पर पूर्व मंत्री एवं विधायक किरण चौधरी द्वारा किया गया ट्वीट। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। ढुलाई ट्रांसपोर्टरों द्वारा सरसों खरीद में मिलावट कर 250 करोड़ का घोटाला किए जाने के मामले में पूर्वमंत्री एवं तोशाम की विधायक किरण चौधरी ने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर हैंडल पर लिखा है गठबंधन सरकार घोटालों की भरमार। उन्होंने भिवानी जिले में सरसों की सरकारी खरीद के दौरान की गई तारामीरा मिलावट की जांच सीबीआई से कराए जाने और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाने की भी बात कही है। वहीं सरसों में मिलावट घोटाले के राजनीतिक रंग लेने के बाद सियासत भी गर्म हो गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान अप्रैल माह से शुरू हुई सरसों खरीद में मंडियों से गोदामों तक सरसों पहुंचाने वाले ढुलाई ट्रांसपोर्टरों ने सरसों में तारामीरा मिलावट का खुलासा किया था। इसकी शिकायत उन्होंने सीएम विंडो व कृषि मंत्री सहित विजिलेंस को की थी। इसमें करीब 250 करोड़ रुपये का सरकार को चूना लगाए जाने की बात भी सामने आई थी। फिलहाल ये सरसों सरकारी गोदामों में रखी हैं, जबकि कई गोदामों से सरसों का उठान भी चल रहा है। हैफेड और हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन द्वारा खरीद की गई सरसों में मिलावट उजागर होने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों में भी हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

किरण चौधरी ने ये किया ट्वीट
कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने ट्विटर हैंडल पर गठबंधन सरकार घोटालों की भरमार, ट्वीट किया है। इसी में उन्होंने पहले शराब घोटाला, चावल घोटाला, कोरोना किट घोटाला, भर्ती घोटाला और न जाने कितने घोटालों के बाद अब ये सरसों खरीद में 250 करोड़ से अधिक मिलावट घोटाले पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रदेश सरकार व अधिकारियों पर आपदा में घोटालों के अवसर ढूंढने में कोई कसर न छोड़ने के भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त 2018 में हुआ था सरसों घोटाले का खुलासा
अगस्त 2018 में तोशाम, भिवानी और जुईकलां मंडी में सरसों खरीद घोटाला हुआ था। मामला उजागर होने के बाद हैफेड मुख्यालय ने हिसार के डीएम से गोदामों में सरसों की ऑडिट जांच कराई थी। जिसमें दो करोड 61 लाख 52 हजार 849 रुपये का घोटाला पकड़ में आया था। अकेले तोशाम मंडी में स्टॉक के अंदर 5514.07 किलोग्राम सरसों कम मिली थी, जिसकी कीमत दो करोड़ 33 लाख 46 हजार 572 रुपये आंकी गई थी। भिवानी मंडी में 616.55 किलोग्राम सरसों स्टॉक से गायब मिली थी। इसकी कीमत 20 लाख दस हजार 473 रुपये आंकी थी। इसी तरह जुईकलां मंडी में ऑडिट जांच के दौरान 211.81 किलोग्राम सरसों गोदाम में नहीं थी। जिसकी कीमत आठ लाख 96 हजार 404 रुपये आंकी गई थी। इस मामले में नौ अगस्त 2018 को डीएम कृष्ण नरवाल की शिकायत पर सिटी पुलिस थाना भिवानी, सदर थाना पुलिस भिवानी व तोशाम पुलिस थाना में तत्कालीन डीएम सहित सात परचेजर और मैनेजरों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में काफी सरसों की पुलिस रिकवरी करा चुकी हैं, जबकि अभी भी मामला चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed