{"_id":"67e1a57325180b2d130cbbb6","slug":"a-rally-was-taken-out-to-create-awareness-about-saving-water-and-energy-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-131699-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जल और ऊर्जा की बचत के लिए जागरूक करने के लिए निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जल और ऊर्जा की बचत के लिए जागरूक करने के लिए निकाली रैली
Tue, 25 Mar 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
गांव भानगढ़ के राजकीय स्कूल में जागरुकता रैली को रवाना करते स्कूल स्टाफ सदस्य।
भिवानी। गांव भानगढ़ स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्य दिलबाग सिंह बाजिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बताया कि इस रैली का उद्देश्य विद्यालय, ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना और जल, ऊर्जा की बचत व कचरे के प्रबंधन में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करना है। विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक मुद्दों के बार में जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि वे भविष्य में एक सभ्य व जागरूक नागरिक बन पाए।
कार्यक्रम के तहत पर्यावरण के संरक्षण से संबंधित निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, रोल प्ले आदि कार्यक्रम आयोजित करके विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सजग बनाया गया व हरित विद्यालय क्लब जैसे समूह का गठन करके विद्यार्थियों को पौधरोपण व सालभर उनकी देखभाल करने के प्रति भी जागरूक किया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह पीजीटी भूगोल, प्रदीप पीजीटी, श्रीभगवान, अरविंद टीजीटी अंग्रेजी, विरेंद्र सिंह डीपीई, मोनिका टीजीटी एसएस, सुनील कुमार मौजूद रहे।