फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A private school teacher who was missing for two days was murdered by slitting her throat, SIT formed for investigation

Bhiwani News: दो दिन से लापता निजी विद्यालय की शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, जांच के लिए एसआईटी गठित

Thu, 14 Aug 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 14 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
A private school teacher who was missing for two days was murdered by slitting her throat, SIT formed for investigation
मनीषा का फाइल फोटो
लोहारू/ढिगावा। लोहारू क्षेत्र के गांव सिंघानी में बुधवार सुबह नहर के पास दो दिन से लापता 19 वर्षीय महिला शिक्षिका का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। शिक्षिका की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं हत्या की सूचना पर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव सिंघानी के पास दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709-ई पर जाम लगा दिया। जाम स्थल पर भारी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण एकत्र हो गए। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को देखते हुए लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल और डीएसपी दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। डीएसपी द्वारा मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के आश्वासन के बाद ही करीब चार घंटे बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

मृतका मनीषा, गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी थी और पिछले कुछ महीनों से सिंघानी के एक प्ले स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी। 11 अगस्त को वह रोजाना की तरह स्कूल खत्म होने के बाद घर जाने के लिए निकली थी लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। परिजनों ने स्कूल संचालक रोहित दहिया से पूछताछ की तो सीसीटीवी फुटेज में मनीषा को सिवानी रोड की ओर जाते देखा गया। परिजनों ने 12 अगस्त को लोहारू थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन बुधवार सुबह उसका शव नहर के पास मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे जाम स्थल पर डटे रहे परिजन और ग्रामीण
मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एनएच 709-ई को जाम कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ यह जाम शाम करीब चार बजे एसडीएम और डीएसपी के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगीं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना स्थल पर मधुमक्खियों के हमले में कई घायल
बुधवार सुबह जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान एक पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से मक्खियां भड़क गईं और कई लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में सरपंच संजीत कुमार सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिंघानी के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।



मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। युवती की गुमशुदगी की शिकायत लोहारू थाने में दर्ज कर ली गई थी। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई हैं जिसमें साइबर टीम भी शामिल है। युवती के शव का पोस्टमार्टम भिवानी सामान्य अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से कराया गया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित की गई है। - दलीप सिंह, डीएसपी लोहारू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed