फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A private school teacher and his mother were injured in a fight

Bhiwani News: मारपीट में निजी स्कूल के अध्यापक और उनकी मां घायल

Fri, 31 Jan 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 31 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
A private school teacher and his mother were injured in a fight
भिवानी। गांव धारेड़ू में सड़क के गलत निर्माण का विरोध करने पर मजदूरों ने घर में घुसकर निजी स्कूल के अध्यापक और उसकी मां को पीट दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

गांव धारेड़ू निवासी गुड्डी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी गली का निर्माण कार्य चल रहा है। वीरवार सुबह करीब पौने नौ बजे मजदूर गली का निर्माण कर रहे थे। उनके बेटे सुनील कुमार ने उनके घर के बाहर गलत तरीके से निर्माण कार्य करने का आरोप लगा विरोध किया। इसी दौरान पड़ोस के दो लड़कों के साथ जबरन घर में घुसे मजदूरों ने मां-बेटे को पीट दिया। पीड़ितों ने भागकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना पुलिस को दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुनील ने बताया कि वह निजी स्कूल में शिक्षक हैं।
विज्ञापन


पड़ोसी पहले भी कर चुके झगड़ा

घायल गुड्डी ने बताया कि उनके साथ दो औरतों ने भी मारपीट की है। आरोपी पहले भी 2-3 बार उनसे झगड़ा कर चुके हैं। पड़ोसियों ने मार्च 2018 में भी उनके बेटे सुनील से मारपीट की थी। हालांकि बाद में आरोपियों ने इलाज का खर्च देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed