फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A person died after slipping and falling on the ramp outside the house

Bhiwani News: घर के बाहर बने रैंप पर फिसलकर गिरने से हुई व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
A person died after slipping and falling on the ramp outside the house
भिवानी। गांव धनाना में घर के बाहर बने रैंप पर फिसलकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं इस संबंध में पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दिए बयान में गांव धनाना निवासी राहुल ने बताया कि रात के समय उसके पिता राजमल (51) का घर के बाहर बने रैंप पर पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए। अंधेरा होने की वजह से उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया था। इसकी वजह से गिरने के कारण सिर में गंभीर चोटें लगीं।
विज्ञापन

उन्हें तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृ़तक घोषित कर दिया। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल मृतक के बेटे राहुल के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed