फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A person committed suicide by hanging himself in Baliali

Bhiwani News: बलियाली में व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान

Tue, 21 Jan 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 21 Jan 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
A person committed suicide by hanging himself in Baliali
बवानीखेड़ा। गांव बलियाली में 47 वर्षीय एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस में दिए गए बयान में बलियाली निवासी मृतक जिले सिंह की पत्नी गिरदावरी देवी ने बताया कि वह अपने परिवार सहित गांव के ही रामहेर फौजी के मकान में किराए पर रहते हैं। उनकी पांच लड़कियां व एक लड़का है। दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। इनमें से एक लड़की की अपने ससुराल पक्ष के व्यक्तियों के साथ अनबन रहती है। इसके चलते वह बलियाली उनके पास ही रहती है। इसके कारण उसका पति हरदम परेशानी में रहता था। गिरदावरी देवी ने बताया कि उसका पति जिले सिंह सोमवार दोपहर अपने घर से निकला था। लेकिन अधिक देर तक वह घर नहीं पहुंचा। बाद में गांव के ही सुरेश के खेत में नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर उसने जान दे दी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर उप पुलिस अधीक्षक तोशाम दलीप सिंह, थाना प्रभारी सतीश कुमार व एफएसएल टीम पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed