फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A noose was found hanging on suspicious man

संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला युवक

Mon, 06 Apr 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/भिवानी
ब्यूरो/भिवानी Updated Mon, 06 Apr 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन

देवसर चुंगी के पास एक सरिया गोदाम में बने कमरे में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों के अनुसार वह पिछले दो दिन से परेशान था और परेशानी के कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


महेंद्रगढ़ के गांव श्याना वासी करीब 24 वर्षीय मनोज भिवानी चुंगी पर एक सरिया विक्रेता दुकान पर कार्यरत था। दुकान मालिक ने गोदाम में ही मजदूरों के रहने के लिए कमरे बना रखे है। रविवार सुबह करीब आठ बजे मनोज ने अंदर से कमरा बंद कर गाटर-पत्थर में लगे हुक से रस्सी बांध फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


काफी समय तक मनोज बाहर नहीं आया तो अन्य मजदूर उसे देखने गए। अंदर से कमरा बंद था। खिड़की से देखा तो मनोज फंदे पर लटका था। इसके बाद दिनोद गेट चौक चौकी पुलिस को बुलाया गया और दरवाजा खोला गया। युवक के फंदा लगाने से हड़कंप मच गया और बाजार के अनेक दुकानदार, व्यापारी एकत्रित हुए। मृतक के पिता महाबीर ने बताया कि फरवरी माह में ही मनोज की शादी हुई थी। तीन अप्रैल को ही वह अपने घर से वापस भिवानी आया। परेशानी के कारण उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में दिनोद गेट चौकी से जांच अधिकारी एएसआई आनंद कुमार ने बताया कि युवक ने मानसिक परेशानी के कारण यह कदम उठाया है। कमरे को अंदर से बंद कर फंदा लगाया। मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed