फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A new 100 MVA transformer reached the power house of Bapodra

Bhiwani News: बापोड़ा के बिजली घर में पहुंचा 100 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर, 3 जून तक होगा चालू

Fri, 31 May 2024 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 31 May 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
A new 100 MVA transformer reached the power house of Bapodra
​भिवानी के गांव बापोड़ा में बने 220 केवी बिजली स्टेशन में आया नया ट्रांसफार्मर। 
भिवानी। बापोड़ा के 220 केवी पावर सब स्टेशन में सिरसा के हुकमावाली से 100 एमवीए का नया बिजली ट्रांसफार्मर पहुंच गया है। इसे तत्काल स्थापित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम अधिकारियों की मानें तो तीन जून तक इस नए ट्रांसफार्मर को चालू कर दिया जाएगा। इसके लिए 50 सदस्यों की टीम चौबीसों घंटे काम पर लगी है।
विज्ञापन

दरअसल, 21 मई को बापोड़ा के पावर सब स्टेशन में 27 साल पुराने 100 एमवीए के बिजली ट्रांसफार्मर में भयानक आग लग गई थी। उस खराब हुए ट्रांसफार्मर की जगह पर नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के अधिकारी भी मौके पर ही डटे हैं। इतना ही नहीं दो माह बाद बापोड़ा पावर हाउस में 160 एमवीए का नया बिजली ट्रांसफार्मर भी लगाया जाएगा। इसकी फाउंडेशन और कंस्ट्रक्शन का काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बापोड़ा पावर सब स्टेशन में शुक्रवार को सिरसा के हुकमावाली से 100 एमवीए का ट्रांसफार्मर पहुंचने के बाद उसे तैयार की गई फाउंडेशन पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि पुराने ट्रांसफार्मर के जलने के बाद से ही तोशाम के ईशरवाल स्थित 132 केवी पावर सब स्टेशन से कुछ फीडरों का संचालन किया जा रहा है। जबकि बापोड़ा के पावर सब स्टेशन से ही शहर व आसपास के तीन 132 केवी पावर सब स्टेशनों के फीडर भी संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच नौतपा में अत्यधिक गर्मी के कारण शहरी फीडरों पर बिजली झटके पर झटके दे रही है, जिससे शहरी क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति भी लड़खड़ा गई है। हालांकि भीषण गर्मी में लोगों के लिए पहले से ही पीने का पानी नहीं है, इस पर बिजली कटौती में लोगों की मुश्किलें और अधिक बढ़ गई हैं। निगम अधिकारियों का दावा है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से कोई कट नहीं लग रहे हैं, बल्कि अत्यधिक गर्मी में अन्य बिजली ट्रांसफार्मरों का तापमान भी बढ़ रहा है। ओवरहीटिंग से बचने के लिए ही ये ट्रिप हो रहे हैं।


दो माह बाद नौ करोड़ का नया ट्रांसफार्मर भी लगेगा
बापोड़ा के पावर सब स्टेशन पर करीब दो माह बाद 160 एमवीए क्षमता का नौ करोड़ का ट्रांसफार्मर भी स्थापित किया जाएगा। इस ट्रांसफार्मर को लगाए जाने की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। नए ट्रांसफार्मर के लिए फाउंडेशन और जरूरी कंस्ट्रक्शन का काम शुरू किया गया है। बापोड़ा के सब स्टेशन में सौ एमवीए के तीन ट्रांसफार्मर हैं जबकि 16 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। हुकमावाली से आए सौ एमवीए ट्रांसफार्मर की कीमत भी करीब पांच करोड़ आंकी गई है।


बापोड़ा सब स्टेशन पर सौ एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। करीब 50 कर्मचारियों की टीम चौबीसों घंटे काम पर लगी है। हमारा प्रयास है कि इसे तीन जून तक हर हालत में चालू कर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौके पर ही मौजूद रहकर इसकी नियमित जांच की प्रक्रिया सहित सभी औपचारिकताएं भी पूरी समय रहते कराएंगे। करीब दो माह बाद यहां पर 160 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर भी लगा दिया जाएगा। इसकी फाउंडेशन सहित जरूरी कंस्ट्रक्शन का काम भी शुरू कर दिया है। -सुमित कलसन, एसडीओ, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed