फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A 'Mahapanchayat' will be held today to look into cancer cases.

Bhiwani News: कैंसर मामलों की पड़ताल के लिए आज होगी महापंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
A 'Mahapanchayat' will be held today to look into cancer cases.
गांव चांग की धर्मशाला। 
चांग। गांव चांग में पिछले छह माह के दौरान कैंसर के बढ़ते मामलों को लेकर ग्राम पंचायत सक्रिय हो गई है। बीमारी के कारणों की पड़ताल और रोकथाम के लिए शनिवार शाम पांच बजे वार्ड-2 स्थित धर्मशाला में पंचायत बुलाई गई है। इसमें सभी पंचों के अलावा गांव के गणमान्य लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर स्वास्थ्य विभाग से गांव में विशेष जांच अभियान और कैंप लगाने की मांग की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार पिछले छह माह में 14 से अधिक बुजुर्ग और बच्चे कैंसर की चपेट में आ चुके हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग घर-घर सर्वे कराए तो यह संख्या और बढ़ सकती है। पंचायत में ग्रामीणों से संभावित कारणों और रोकथाम के उपायों पर सुझाव लिए जाएंगे, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग को भेजा जाएगा ताकि बीमारी के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


वार्ड-2 की धर्मशाला में आज शाम होगी पंचायत
शनिवार शाम पांच बजे वार्ड-2 स्थित धर्मशाला में आयोजित पंचायत में कैंसर के बढ़ते मामलों पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर स्वास्थ्य विभाग से गांव में विशेष अभियान, स्वास्थ्य शिविर और जांच कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलावटी सामान और फास्ट फूड की बिक्री पर भी रहेगी नजर
सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप रंगा ने बताया कि मुख्य बाजार में फास्ट फूड और खाद्य सामग्री बेचने वालों को मिलावट नहीं करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद भी यदि कोई मिलावटी सामान बेचता मिला तो उसके खिलाफ संबंधित विभाग से कार्रवाई कराई जाएगी।


गांव चांग में बढ़ते कैंसर के मामले चिंता का विषय हैं। पंचायत और ग्रामीण मिलकर इसका समाधान तलाशेंगे। स्वास्थ्य विभाग से विशेष अभियान चलाने की मांग की जाएगी। - राजेश शर्मा, पंच, चांग


गांव में बुजुर्गों के साथ छोटे बच्चे भी कैंसर की चपेट में आ रहे हैं। समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति गंभीर हो सकती है। पंचायत में इस संबंध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा। - पिंकी ढिंगरा, पंच, चांग



गांव में कैंसर के बढ़ते मामलों की वजह का जल्द पता लगाया जाना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग को गंभीरता से जांच कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
- विनोद कुमार, पंच, चांग


मुख्य बाजार में मिलावटी सामान की बिक्री भी चिंता का विषय है। यदि यही बीमारी की वजह है तो संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
- मंजीत, पंच, चांग


गांव के लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा पंचायत की प्राथमिकता है। मिलावटी सामान और फास्ट फूड बेचने वालों को जागरूक किया जाएगा। पंचायत का प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग को भेजकर कैंसर के कारणों की जांच कराने की मांग की जाएगी। - प्रदीप रंगा, सरपंच प्रतिनिधि, चांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed