फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A former councilor staged a sit-in protest by setting up a platform on the sharp-edged grill of a road divider.

Bhiwani News: पूर्व पार्षद डिवाइडर की नुकीली ग्रिल पर मचान बना धरने पर बैठे

Fri, 12 Jun 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 12 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
A former councilor staged a sit-in protest by setting up a platform on the sharp-edged grill of a road divider.
शहर के सर्कुलर रोड के डिवाइडर की नुकीली ग्रिल पर मचान बना कर धरने पर बैठे पूर्व पार्षद ईश्वर मा
भिवानी। पूर्व पार्षद ईश्वर मान ने पुलिस विभाग की कई दशकों से खाली पड़ी जमीन को सार्वजनिक वाहन पार्किंग के लिए खोलने की मांग को लेकर सर्कुलर रोड के बीच बने डिवाइडर की नुकीली ग्रील पर मचान बना धरना दिया।
विज्ञापन

मान का आरोप है कि पुलिस पार्किंग की व्यवस्था की बजाय केवल चालान काटने में लगी रहती है। पूर्व पार्षद ईश्वर मान की मांग है कि घंटा घर और हांसी गेट के बीच में नेहरू पार्क के साथ पुलिस विभाग की एक एकड़ के करीब जमीन खाली पड़ी है। यहां लोग कूड़ा डाल रहे हैं। अगर इसे आमजन की गाड़ियों के लिए पार्किंग बनाया जाए तो यहां ना जाम लगेगा ना लोग परेशान होंगे।
विज्ञापन

मान ने कहा कि यहां आसपास बहुत से बैंक हैं। छोटी-बड़ी कई दुकानें हैं। लेकिन यहां आसपास पार्किंग की कोई सुविधा नहीं। जिससे यहां अक्सर जाम लगा रहता है। लोग परेशान होते हैं। उन्होंने कहा कि वो इस मांग को लेकर डीसी, एडीसी, एसपी व एसडीएम से बार बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ईश्वर मान ने हाथ जोड़ कर जनहित में ये जगह पार्किंग बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed