{"_id":"65dccb826f1457ad1d05448d","slug":"a-farmer-returning-home-from-the-farm-on-a-bicycle-was-crushed-by-a-truck-died-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-113789-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खेत से साइकिल पर घर लौट रहे किसान को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खेत से साइकिल पर घर लौट रहे किसान को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
भिवानी। गांव हालुवास में खेत से साइकिल पर लौट रहे एक किसान को ट्रक ने कुचल दिया। हादसा गांव हालुवास बस स्टैंड के समीप रविवार रात आठ बजे हुआ। वहीं हादसे के बाद ट्रक को छोड़कर चालक भाग गया। सदर पुलिस ने शव का सोमवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के बेटे की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव हालुवास निवासी विकास ने बताया कि रविवार रात आठ बजे उसके पिता रामबीर सिंह खेत से साइकिल पर घर जा रहा था। जब वह बस स्टैंड के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे सीधी टक्कर मारते हुए कुचल दिया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ा तो उसने अपना नाम पंकज वासी धनाना बताया। ट्रक के नीचे कुचले गए रामबीर को तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मौका पाकर ट्रक चालक भी भाग खड़ा हुआ।
सदर पुलिस के जांच अधिकारी धर्मचंद ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।