फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A fair will be held at the Devsar Mata Temple on Saptami and Ashtami; volunteers will manage the arrangements.

Bhiwani News: देवसर माता मंदिर में सप्तमी-अष्टमी पर लगेगा मेला, स्वयंसेवक संभालेंगे व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
A fair will be held at the Devsar Mata Temple on Saptami and Ashtami; volunteers will manage the arrangements.
गांव देवसर ​स्थित माता मंदिर में पूजा अर्चना  करने के लिए श्रद्धालुओं की लगी भीड़।
भिवानी। देवसर की पहाड़ी पर स्थित माता मंदिर में सप्तमी और अष्टमी पर लगने वाले मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में करीब साढ़े तीन सौ स्वयंसेवक तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधन कमेटी ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की हैं। स्वयंसेवक भीड़ नियंत्रित करने के साथ अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं रेडक्रॉस की ओर से प्राथमिक उपचार के लिए स्टॉल लगाई जाएगी और आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस भी मौके पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी विक्रम तंवर ने बताया कि देवसर माता मंदिर के प्रति देश-विदेश में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। भिवानी जिले और अन्य राज्यों के कई लोग कहीं भी कारोबार करते हों, वे नवरात्र में माता के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मन्नत पूरी होने पर पेट के बल पहुंचते हैं श्रद्धालु
पुजारी विक्रम तंवर ने बताया कि माता से मांगी गई मन्नत पूरी होने पर कुछ श्रद्धालु पेट के बल मंदिर पहुंचकर दर्शन करते हैं। मंगलवार को भी देवसर पहाड़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। मंदिर परिसर में अखंड ज्योति भी प्रज्वलित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed