{"_id":"6817a89e1a07d2a52104cd17","slug":"a-cowshed-will-be-built-in-khawa-in-the-name-of-jat-harful-singh-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133646-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खावा में जाट हरफूल सिंह के नाम से बनाई जाएगी गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खावा में जाट हरफूल सिंह के नाम से बनाई जाएगी गोशाला
Sun, 04 May 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 04 May 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद ग्राम स्वराज किसान मोर्चा व गौ किसान समृद्धि ट्रस्ट के सदस्य।
तोशाम। गांव खावा स्थित शहीद किसान योद्धा मंगल सिंह खरेटा किसान भवन में रविवार को ग्राम स्वराज किसान मोर्चा एवं गो किसान समृद्धि ट्रस्ट की संयुक्त बैठक हुई। इसमें ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक मनोज सहरावत व प्रदेश संयोजक महेंद्र सिंह गोदारा पहुंचे। इस दौरान सर्वसम्मति से फैसला लिया कि गोभक्त जाट हरफूल सिंह जुलाणी वाला के नाम से गांव खावा में गोशाला का निर्माण करवाया जाएगा।
वहीं चार जून को शहीद मंगल सिंह खरेटा की दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा की स्थापना करवाए जाने का निर्णय बैठक में लिया गया है। महेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी प्रतिमा स्थापना का उद्देश्य युवा पीढ़ी को उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र तालु ने की और संचालन प्रचार मंत्री राजपाल चाहर ने किया।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि भजनलाल ढुल, युवा प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर मंगल सिंह खरेटा, जिला अध्यक्ष राज सिंह धनाना, ईश्वर बागनवाला, राजवीर, अनिल बागनवाला, रणवीर धनाना, मनफूल पटौदी, साहिल श्योराण, डाॅ. रामावतार अध्यक्ष वैदिक बैथि, राजपाल कुंडू, धर्मपाल ढुल, नंबरदार दयानंद आदि मौजूद रहे।