Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A convergence of three auspicious planetary alignments on Diwali; 'Kuber Yoga' to form on Dhanteras

Bhiwani News: दीपावली पर तीन शुभ योगों का संयोग, धनतेरस पर बनेगा कुबेर योग

Sat, 31 Oct 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 31 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
A convergence of three auspicious planetary alignments on Diwali; 'Kuber Yoga' to form on Dhanteras
तोशाम। इस बार दीपावली पर तीन शुभ योगों का संयोग रहेगा जबकि धनतेरस पर कुबेर योग बनेगा। तोशाम के प्राचीन श्याम मंदिर के मुख्य पुजारी ज्योतिषाचार्य कुंज बिहारी शास्त्री के अनुसार 6 नवंबर को धनतेरस से छह दिवसीय दीपोत्सव शुरू होगा।
विज्ञापन

आठ नवंबर को आयुष्मान, बुधादित्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण योग के संयोग में दीपावली मनाई जाएगी। शास्त्री ने बताया कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में करवा चौथ, रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी, धनतेरस, धन्वंतरि जयंती, नरक चतुर्दशी और दीपावली मनाई जाती है। शुक्ल पक्ष में अन्नकूट, भाई दूज, सौभाग्य पंचमी, सूर्य षष्ठी, गोपाष्टमी, आंवला नवमी, देवप्रबोधिनी एकादशी, वैकुंठ चतुर्दशी और कार्तिक पूर्णिमा के पर्व आते हैं।
विज्ञापन


धनतेरस पर कुबेर योग
छह नवंबर को सुबह 10:31 बजे त्रयोदशी शुरू होकर सात नवंबर को सुबह 10:48 बजे तक रहेगी। प्रदोष काल में त्रयोदशी होने के कारण धनतेरस 6 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा होगी। शुक्रवार मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जुड़ा है। शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं, वाहन और वैभव का कारक माना जाता है, जबकि कुबेर धन के अधिष्ठाता हैं। इसी संयोग को कुबेर योग का विशेष महत्व दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात को यम दीपदान, आठ को नरक चतुर्दशी
सात नवंबर को सुबह 10:48 बजे चतुर्दशी शुरू होकर आठ नवंबर को सुबह 11:28 बजे तक रहेगी। प्रदोष काल के कारण सात नवंबर की शाम यमराज के निमित्त दीपदान होगा। इसी रात काली चतुर्दशी और हनुमान पूजन किया जाएगा। अरुणोदय और उदया तिथि के आधार पर आठ नवंबर को नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का अभ्यंग स्नान होगा।

आठ नवंबर को महालक्ष्मी पूजन
आठ नवंबर को सुबह 11:28 बजे अमावस्या शुरू होकर 9 नवंबर को दोपहर 12:32 बजे तक रहेगी। प्रदोष वेला और महानिशीथ काल मिलने के कारण मुख्य दीपावली 8 नवंबर को मनाई जाएगी। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के पूजन का शुभ समय शाम 5:54 से रात 7:50 बजे तक रहेगा। इस दौरान प्रदोष और वृषभ काल का संयोग रहेगा। 9 नवंबर को देव-पितृ कार्यों के साथ सोमवती अमावस्या रहेगी।

10 को गोवर्धन पूजा, 11 को भाई दूज
10 नवंबर को सूर्योदय से दोपहर 2:01 बजे तक प्रतिपदा रहेगी। इसी दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। भगवान कृष्ण को छप्पन भोग अर्पित करने के साथ गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा होगी। 11 नवंबर को सुबह से दोपहर 3:54 बजे तक द्वितीया तिथि रहेगी। इस दिन भाई दूज और यम द्वितीया मनाई जाएगी। बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना करेंगी। सुबह 6:40 से 11:37 बजे तक अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा।


धनतेरस पर धनिया खरीदना भी शुभ
शास्त्री के अनुसार धनतेरस पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने की परंपरा है। इस दिन धनिया खरीदना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनिया मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करने से घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed