{"_id":"69728f2c4ecf1303bf06875a","slug":"a-cheater-was-caught-in-the-senior-secondary-special-marks-improvement-examination-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-145781-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीनियर सेकेंडरी विशेष अंक सुधार परीक्षा में एक नकलची पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीनियर सेकेंडरी विशेष अंक सुधार परीक्षा में एक नकलची पकड़ा
Fri, 23 Jan 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) विशेष अंक सुधार की अंग्रेजी विषय की वीरवार को प्रदेशभर में परीक्षा कराई गई। इसमें नकल का एक मामला दर्ज किया गया। दरअसल पदोन्नति का लाभ पाने के लिए कर्मचारी ये परीक्षा दे रहे हैं। जिन्होंने 35 साल पहले 12वीं की परीक्षा पास की थी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार ने बताया कि वीरवार को दूसरे दिन सीनियर सेकेंडरी अंग्रेजी विषय की विशेष अंक सुधार परीक्षा प्रदेशभर में स्थापित 6 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। बोर्ड द्वारा गठित जिला प्रश्न-पत्र उड़नदस्तों द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिला प्रश्न-पत्र उड़नदस्ता रोहतक द्वारा परीक्षा केंद्र रोहतक-5 (बी-1) शहीद रविन्द्र कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर पर नकल का एक मामला दर्ज किया गया। सीनियर सेकेंडरी अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 969 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को संचालित होने वाली रसायन विज्ञान, व्यवसायिक अध्ययन एवं इतिहास विषय की परीक्षा में पांच परीक्षा केंद्रों पर 872 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। संवाद