फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A businessman in Dhigawa was cyber-cheated of Rs 1.81 lakh.

Bhiwani News: ढिगावा में व्यापारी से की 1.81 लाख की साइबर ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
A businessman in Dhigawa was cyber-cheated of Rs 1.81 lakh.
ढिगावा मंडी। कस्बे के व्यापारी नवीन कुमार से 1.81 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फोन हैंग होने के बाद अलग-अलग तारीखों में उनके खाते से कई ट्रांजेक्शन के जरिये राशि निकाल ली गई। व्यापारी ने साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर पैसे वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


व्यापारी नवीन कुमार ने बताया कि वह 15 मई को ढिगावा मंडी से अपनी गाड़ी में सवार होकर सिंघानी स्थित अपनी फैक्टरी जा रहे थे। रास्ते में उनके फोन पर तीन बार मैसेज आए। उन्होंने फोन चेक किया तो मोबाइल हैंग हो गया। न फोन बंद हो रहा था और न ही चालू हो रहा था। करीब पांच मिनट बाद फोन अपने आप बंद होकर दोबारा चालू हो गया। उन्होंने सोचा कि अधिक गर्मी के कारण फोन में यह दिक्कत आई होगी इसलिए इस पर अधिक ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


व्यापारी के अनुसार 15 मई को उनके खाते से 40 हजार, 40 हजार और 10 हजार रुपये सहित कुल 90 हजार रुपये कट गए। यह राशि ओमकाराम रामशरण नाम के खाते में ट्रांसफर हुई। इसके बाद 18 मई को फिर फोन में गूगल पे के माध्यम से पैसे कटने के तीन मैसेज दिखाई दिए। जांच करने पर 35 हजार, 35 हजार और 21 हजार रुपये सहित कुल 91 हजार रुपये खाते से कटे मिले। यह राशि श्याम नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी ने बताया कि उन्होंने अपने गूगल पे खाते पर बायोमेट्रिक और पासवर्ड समेत सुरक्षा के अन्य इंतजाम भी कर रखे थे इसके बावजूद उनके साथ साइबर धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित व्यापारी ने साइबर शाखा में शिकायत दर्ज कराकर राशि वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed