{"_id":"683f540cf9f2ad6b0904710c","slug":"a-bull-died-due-to-electric-current-in-the-pillar-box-on-mal-godown-road-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134962-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: माल गोदाम रोड पर पिलर बॉक्स में करंट से सांड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: माल गोदाम रोड पर पिलर बॉक्स में करंट से सांड़ की मौत
Wed, 04 Jun 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर की कृष्णा कॉलोनी माल गोदाम रोड पर पिलर बॉक्स में करंट से एक सांड़ की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद गो रक्षा दल की टीम मौके पर पहुंची। वहीं निगम अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। स्थानीय लोगों ने भी पिलर बॉक्स में अक्सर करंट दौड़ने की शिकायत की। जिसके बाद गो रक्षा दल जिला अध्यक्ष संजय परमार ने शहर थाना पुलिस में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने निगम के एसडीओ और एक्सईएन के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गो रक्षा दल जिला अध्यक्ष संजय परमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कृष्णा कॉलोनी चार मरला मालगोदाम रोड पर बिजली के पिलर बॉक्स में करंट की वजह से एक सांड़ की मौत हो गई। जब उनकी टीम मौके पर पहुंची तो सांड़ करंट लगने की वजह से दम तोड़ चुका था। इस हादसे के बाद भी पिलर बॉक्स के अंदर करंट दौड़ रहा था। जिसके बाद बिजली निगम अधिकारियों को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पिलर बॉक्स के अंदर अक्सर करंट रहता है। जिसकी काफी बार शिकायतें भी निगम अधिकारियों को दी जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। शिकायत में संजय परमार ने आरोप लगाया कि निगम अधिकारियों की लापरवाही की वजह से सांड़ की मौत हुई है।
विज्ञापन
माल गोदाम रोड पर पिल्लर बॉक्स में आए करंट की वजह से सांड की मौत होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। गो रक्षा दल जिला अध्यक्ष संजय परमार की शिकायत पर निगम के एसडीओ व एक्सईएन के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
-सत्यनारायण एसएचओ शहर थाना पुलिस भिवानी।