{"_id":"68fbd29b9b4e2c56130fd327","slug":"a-bolero-vehicle-got-stuck-between-the-gate-due-to-the-hub-breaking-passengers-train-wheels-were-stopped-for-half-an-hour-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-141549-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हब टूटने से फाटक के बीच फंसी बोलेरो गाड़ी, आधा घंटा रुके रहे पैसेंजर ट्रेन के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हब टूटने से फाटक के बीच फंसी बोलेरो गाड़ी, आधा घंटा रुके रहे पैसेंजर ट्रेन के पहिये
विज्ञापन
लोहारू रोड पर फाटक के बीच में खड़ी बोलेरो गाड़ी और आती हुई ट्रेन।
भिवानी। लोहारू रोड रेलवे फाटक पर शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बड़ा हादसा टल गया। लोहारू रोड की तरफ से आ रही बोलेरो गाड़ी का हब टूटने से वह फाटक के बीच में फंस गई। इसी दौरान चरखी-दादरी की तरफ से पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। लोको पायलट की तुरंत प्रतिक्रिया और सूझबुझ के कारण ट्रेन को समय रहते रोक दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। करीब आधा घंटा ट्रेन को रोके रखना पड़ा। वही, ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन बुलाकर फंसी गाड़ी को हटवाया, जिसके बाद ट्रेन भिवानी रेलवे जंक्शन की तरफ रवाना हुई।
ट्रैफिक थाना पुलिस के एसएचओ सुरेश कुमार के अनुसार, लोहारू रोड से आ रही बोलेरो का अगले टायर का हब टूट गया और गाड़ी फाटक पर ही रुक गई। फाटक मैन ने तुरंत फाटक बंद कर दिया। ट्रेन चालक ने दूर से ही गाड़ी देख ली थी और पावर ब्रेक लगाकर ट्रेन को सुरक्षित रोका। हादसे के समय फाटक के आसपास काफी वाहन और लोग मौजूद थे, जिससे टकराव टलना किसी चमत्कार से कम नहीं था। घटना के बाद रेलवे और तकनीकी कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और रेल पटरियों की जांच की। फाटक करीब डेढ़ घंटे बाद सामान्य संचालन के लिए खोला गया।
एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि लोहारू रोड रेलवे फाटक में एक गाड़ी फंसने की सूचना मिली थी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से गाड़ी को वहां से हटवाया। मौके पर रेलवे के कर्मचारी भी माैजूद रहे। फाटक पर अचानक ही गाड़ी खराब होने से ये दिक्कत बनी थी।