फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   97.92 % admission's target achieve in govt school of Haryana

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में दाखिलों का 97.92 फीसदी लक्ष्य पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
97.92 % admission's target achieve in govt  school of Haryana
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल। संवाद - फोटो : Bhiwani
नवनीत शर्मा
विज्ञापन

भिवानी। प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में मिशन एडमिशन को लेकर शिक्षा विभाग जोर दे रहा है। इसके तहत शिक्षा विभाग ने तय लक्ष्य का 97.92 फीसदी एडमिशन कार्य पूर्ण कर लिया है। शिक्षा विभाग की एडमिशन को लेकर यही गति रही तो अगस्त में तय लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने भिवानी सहित प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक 25 लाख विद्यार्थियों के एडमिशन करवाने का लक्ष्य तय किया था। शिक्षा विभाग ने इसमें से 2448069 एडमिशन कर दिए हैं। भिवानी जिले में अब तक 115404 दाखिल किए जा चुके हैं। विभाग की ओर से जून के अंतिम सप्ताह में स्कूल स्टाफ की छुट्टी रद्द कर उन्हें मिशन एडमिशन का कार्य दिया था, जो लगभग पूरा हो गया है। विभाग को तय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अब 51931 दाखिले और करने हैं। (संवाद)
विज्ञापन

प्रदेश भर में दाखिलों की स्थिति:
जिला दाखिले
अंबाला 85104
भिवानी 115404
चरखी दादरी 41733
फरीदाबाद 129938
फतेहाबाद 120952
गुरुग्राम 139455
हिसार 161773
झज्जर 62835
जींद 129125
कैथल 123833
करनाल 142930
कुरुक्षेत्र 90758
महेंद्रगढ़ 66505
नूंह 222432
पलवल 121691
पंचकूला 66747
पानीपत 111294
रेवाड़ी 69260
रोहतक 67925
सिरसा 150446
सोनीपत 121146
यमुनानगर 107783
कुल 2448069
पहली में 179148 तो 12वीं में हुए 153560 दाखिले
प्रदेश भर में वर्ष 2021-22 के लिए सरकारी स्कूलों में अब तक कुल 2448069 दाखिले गए हैं। इसमें से पहली कक्षा में 179148, दूसरी में 211801, तीसरी में 222342, चौथी में 228500, पांचवी में 232423, छठी में 213722, सातवीं में 197213, आठवीं में 201576, नौवीं में 211805, दसवीं में 206437, 11वीं में 189542 और 12वीं में 153560 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले बढ़ी संख्या
शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार भिवानी जिले में अब तक कुल 115404 दाखिले हुए हैं। वहीं पिछली साल की बात करें तो जिले के सरकारी स्कूलों में करीब 96 हजार विद्यार्थियों के दाखिले थे। ऐसे में पिछली साल के मुकाबले जिले में अब तक 19404 अधिक दाखिले हो चुके हैं।

एडमिशन प्रक्रिया जारी है
शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश भर में 25 लाख विद्यार्थियों के एडमिशन करने का लक्ष्य दिया गया है। इनमें से अब तक कुल 2448069 दाखिले किए जा चुके हैं। भिवानी जिले में पिछले साल के मुकाबले 19404 अधिक दाखिले हो चुके हैं और फिलहाल भी एडमिशन प्रक्रिया जारी है। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, सुविधा, अनुशासन सहित उनका सर्वांगीण विकास के लिए विभाग कार्यरत है।
- रामअवतार शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed