{"_id":"67129a5b44c70d2b1d00f1ad","slug":"96834-quintals-of-millet-purchased-and-70898-quintals-lifted-sdm-bhiwani-news-c-125-1-pbt1004-124519-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"96,834 क्विंटल बाजरा खरीदा व 70,898 क्विंटल की हुई उठान : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
96,834 क्विंटल बाजरा खरीदा व 70,898 क्विंटल की हुई उठान : एसडीएम
Fri, 18 Oct 2024 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
तोशाम अनाज मंडी में बाजरे को बोरियों में डालते श्रमिक।
तोशाम। एसडीएम डॉ. अशवीर नैन ने कहा कि अनाज मंडी में शुक्रवार तक 96,834 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 70898 क्विंटल बाजरे की उठान हो चुकी है।
डॉ. अशवीर सिंह नैन ने कहा कि अनाज मंडी में फसल खरीद व उठान कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शासन का प्रयास है कि आढ़तियों और किसानों के साथ बेहतर तालमेल करके उन्हें सरकारी हिदायतों के अनुसार हर संभव मदद के लिए प्रयास किया जा रहा है।
एसडीएम डॉ. नैन ने कहा कि अनाज मंडी में बाजरा फसल खरीद व उठान का कार्य सुचारू से चलाने के लिए किसानों को फसल बिक्री के लिए गेट पास सहित अन्य मंडी की व्यवस्थाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि फसल बेचने में किसानों को कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन
एसडीएम डॉ. नैन ने फसल बेचने आए किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि बिक्री के लिए नियमानुसार कार्य प्रणाली को जरूर अपनाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में उठान कार्य में और अधिक तेजी लाएं। ताकि बाजरे की खरीद सुचारू रूप से हो सके।
एसडीएम ने मंडी कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार बाजरा खरीदा जाए। अगर किसी की भी लापरवाही मिलेगी तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी। एसडीएम ने कहा कि मंडी में बाजरे की आवक, गेट पास, नमी मापक यंत्र, तिरपाल व खरीद एजेंसी से जुड़े कार्यों के बारे में जानकारी निरंतर ली जा रही है। उन्होंने बताया कि मंडी में किसानों की किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा रही।