फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   934 tablets got damaged

Bhiwani News: सरकार की तरफ से मुफ्त में मिले 203 टैबलेट विद्यार्थियों ने किए गायब, 934 टैबलेट हुए खराब

Sun, 02 Jun 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
934 tablets got damaged
भिवानी। सरकार की तरफ से विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट दिए गए थे। इसमें से अभी तक 203 टैबलेट गायब और 934 खराब हो गए हैं। कुछ टैबलेट की स्थिति इतनी खराब है कि वह ठीक भी नहीं हो सकते हैं। लेकिन जो ठीक होने के कगार में है, उसे ठीक करवाया जा रहा है। यह कब तक ठीक होंगे इसका कुछ पता नहीं। 33 खराब टैबलेट को हेड क्वार्टर मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी में रखा गया है। जबकि बाकी के टैबलेट स्कूलों के पास ही रखे गए हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें से एक योजना ई-अधिगम है। इसके तहत विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए थे। 5 मई 2022 को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के मौके पर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ई अधिगम के तहत 10वीं 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे गए थे। बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे शिक्षा प्रदान करवाने के मकसद से टैबलेट बांटे गए थे।
विज्ञापन

टैबलेट के माध्यम से बच्चे घर पर ही अपना होमवर्क ठीक से कर सके। इसके लिए उन्हें टैबलेट के साथ सरकार की तरफ से यह सुविधा प्रदान की गई थी। विद्यार्थियों को 29,979 और अध्यापकों को 1,919 टैबलेट दिए गए थे। इसमें से 932 टैबलेट विद्यार्थियों और 2 अध्यापकों से खराब हो गए। जबकि 202 टैबलेट विद्यार्थियों और 1 टैबलेट अध्यापक से गुम हो गए। यह सरकार की तरफ से चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है जो विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक है। कुछ विद्यार्थी टैबलेट की तोड़फोड़ कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए सेशन में विद्यार्थियों को थमाए पुराने टैब
नया सेशन शुरू होने को है पर अभी तक ने टैबलेट विद्यार्थियों को नहीं दिए गए हैं। जिनके टैबलेट खराब हो गए हैं या गुम हो गए हैं। उन्हें भी अभी तक टैबलेट नहीं मिला है। ऐसे में उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।

खराब और गुम हुए टैबलेट की संख्या
विद्यार्थियों से गुम हुए टैबलेट- 202
शिक्षकों से गुम हुए टैबलेट - 1

विद्यार्थियों से खराब हुए टैबलेट - 932

शिक्षकों से खराब हुए टैबलेट - 2

अभी विद्यार्थियों के 28,845 और अध्यापकों के 1916 टैबलेट काम कर रहे हैं।


टैबलेट के साथ मिली यह सुविधा
विद्यार्थियों को केवल टैबलेट ही नहीं बल्कि इसके साथ सिम और रोजाना का 2 जीबी डाटा भी सरकार की तरफ से दिया जा रहा है। ताकि बच्चों को अपना गृह कार्य ऑनलाइन करने में कोई परेशानी न आए। इस योजना का विद्यार्थी लाभ उठा रहे हैं।

10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को सरकार की महत्वपूर्ण योजना की माध्यम के तहत टैबलेट दिए गए थे। जिसे बच्चे लाभ भी उठा रहे हैं। टैबलेट के साथ बच्चों को रोजाना 2 जीबी डाटा रोजाना दिया जा रहा है। इसकी मदद से वह अपना होमवर्क कर रहे हैं। इस से विद्यार्थियों को घर बैठे ऑनलाइन अपना होमवर्क करने में मदद मिल रही है। मैं विद्यार्थियों से यही कहना चाहूंगा कि टैबलेट को संभाल कर रखें। जब तक काम चल रहा है तब तक काम चलाएं। -कपिल, जिला गणित विशेषज्ञ भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed