फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते रेफरेल सेवाएं हुई प्रभावित

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते रेफरेल सेवाएं हुई प्रभावित

Wed, 20 Feb 2019 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते रेफरेल सेवाएं हुई प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर 15वें दिन भी एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। वहीं मंगलवार को हड़ताल के दौरान छह महिला कर्मी क्रमिक अनशन पर भी बैठी। एनएचएम कर्मचारियों की लगातार हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई। खासतौर पर रेफरेल सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। सरकार द्वारा कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने के बावजूद कर्मचारियों ने मंगलवार को धरना दिया और प्रदर्शन किया।

क्रमिक अनशन में सुनीता, कंचन, मीना, रोहताश ड्राईवर, बजरंग, नरेंद्र ईएमटी उपस्थित थे। धरने को एएनएम यूनियन ने भी अपना समर्थन प्रदान किया। एएनएम यूनियन की जिला प्रधान सावित्री ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन देते हुए कहा कि वे इस संघर्ष में एनएचएम कर्मचारियों के साथ हैं। सावित्री ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा की मांग बिलकुल जायज है और सरकार यदि चाहे तो इसे लागू करना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि 1998 से लगातार चल रहा मिशन एनएचएम इतना लंबा ठेका कैसे हो सकता है। सभी एनएचएम कर्मियों में नेशनल हेल्थ मिशन को नेशनल हरासमेंट मिशन बोलकर नारे लगाए। एनएचएम के जिला प्रधान प्रदीप कुमार ने धरना कर्मियों को संबोधित करते हुए बताया कि जिले की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। रेफरल ट्रांसपोर्ट पूरी तरह ठप हो चुकी है। सह सचिव राजेश ईएमटी ने बताया कि एनएचएम को सेवा सुरक्षा देना जो कि एक कागजी कार्यवाही है, सरकार चाहे तो इसे कुछ ही पलों में घोषित कर सकती हैं। आज के धरना प्रदर्शन में सुधीर भारद्वाज, बिजेन्द्र, सतपाल, डॉक्टर प्रिति, निशा सहित अनेक एनएचम कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed