फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   तीन रेलवे ओवरब्रिज को मिली मंजूरी : सांसद धर्मबीर सिंह

तीन रेलवे ओवरब्रिज को मिली मंजूरी : सांसद धर्मबीर सिंह

Thu, 11 Jan 2018 12:30 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
तीन रेलवे ओवरब्रिज को मिली मंजूरी : सांसद धर्मबीर सिंह
तीन रेलवे ओवरब्रिज को मिली मंजूरी : धर्मबीर सिंह
विज्ञापन

भिवानी। शहर में अब तीन नए ओवर ब्रिज बनाए जाने को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इनक निर्माण भी शुरू हो जाएगा। प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में जाने के लिए अब भिवानी वासियों का समय एक घंटे कम हो जाएगा। भिवानी से ऐरियल डिस्टेंस की तर्ज पर चंडीगढ़ तक सीधा सड़क मार्ग बनने जा रहा है। भिवानी-महेंद्रगढ़ से भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने भिवानी व महेंद्रगढ़ जिले को ध्यान में रखकर बनाई जा रही लगभग एक हजार करोड़ रुपये लागत की सड़कों व रेलवे ओवरब्रिज की जानकारी देते हुए भिवानी में यह बात कही।
सांसद धर्मबीर सिंह ने बताया कि जिले में सड़कों का विकास अब तेजी से गति पकड़ता नजर आ रहा है। इसके लिए तीन आरओबी भी भिवानी जिले में बनने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक आरओबी भिवानी के महम रोड़ पर महम भिवानी से जोड़ने वाली सड़क के ऊपर स्थित रेलवे फाटक पर बनाया जाएगा वहीं दूसरा आरओबी भिवानी शहर के खरकड़ी मोड़ पर भिवानी-खरकड़ी फाटक पर बनाया जाएगा, तीसरा आरओबी भिवानी के गांव ढ़ाणा रोड़ फाटक पर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इनमें से प्रत्येक आरओबी पर 18 से 40 करोड़ की लागत आएगी। इनके बनने से भिवानी शहर के लोगों का आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि खरक से निमड़ीवाली तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर 250 करोड़ रुपये, आदमपुर दाढ़ी से बधवाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर 250 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इनमें आदमपुर दाढ़ी से बधवाना मार्ग पर कार्य भी शुरू हो चुका है। इसके साथ ही तोशाम से भिवानी रोड को फोरलेन किया जाएगा। लोहानी से देवसर तक नया रोड बनाया जाएगा, जिसके लिए जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है तथा किसानों को पैसे दिए जा चुके हैं। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि नए रोड़ बनाने की श्रृंखला में भिवानी को सीधे चंडीगढ़ से जोड़ा जाएगा। जिसको एरियल डिस्टेंस के आधार पर जोड़ने के चलते एक घंटे के लगभग समय की बचत होगी। इस नए मार्ग के तहत महम, लाखन माजरा व सफीदों को बाईपास किया जाएगा तथा भिवानी से सीधा करनाल, चंडीगढ़ को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा भिवानी से सीधा जयपुर, बीकानेर को जोड़ने के लिए नया नेशनल हाईवे तैयार किया जाएगा। इससे भिवानी जिले की कनेक्टिविटी राज्य के अन्य जिलों व राजधानी से बेहतर तरीकों से हो जाएगी। सांसद ने दावा किया कि इनमें से अधिकतर प्रोजेक्ट को मंजूर कर दिया गया है तथा कुछ पर तो काम भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed