{"_id":"595e89524f1c1b8a628b46fe","slug":"91499367762-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद एक सप्ताह में 115 घरों में मिले मच्छर के लार्वा, थमाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद एक सप्ताह में 115 घरों में मिले मच्छर के लार्वा, थमाए नोटिस
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
बारिश के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में जमा पानी में मच्छर पनपने लगे हैं। यही कारण है कि सप्ताहभर में करीब 115 घरों में मच्छर का लार्वा मिल चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पानी खाली करवाते हुए करीब 115 परिवारों को नोटिस थमाए हैं। साथ ही लोगों को मलेरिया, डेंगू के बारे में जागरूक किया जा रहा है। अब इंडिया फाइट डेंगू एप से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोई भी इस एप के माध्यम से डेंगू के बारे में जानकारी ले सकता है। क्षेत्र में अब तक मलेरिया के चार केस सामने आ चुके हैं।
जून में हुई उम्मीद से ज्यादा बारिश के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में अनेक जगह पानी जमा हो गया है। लंबे समय से जमा पानी में अब मच्छर पनपने लगे हैं। शहर की पॉश कॉलोनियों सेक्टर-13, 23 में भी लोग मच्छरों से परेशान है। यही कारण है कि अब अधिकतर घरों में मच्छरों का लार्वा मिल रहा है। सप्ताहभर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जहां-जहां निरीक्षण किया, वहां हर जगह मच्छर का लार्वा मिला है। इसके बाद करीब 115 परिवारों के नोटिस काटे गए तो पानी निकलवाकर लोगों को जागरूक भी किया गया।
घर-घर निरीक्षण, खाली प्लॉटों पर ध्यान नहीं
स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा तो खत्म करवा रही है और लोगों को नोटिस भी थमा रही है। लेकिन, शहर के खाली प्लॉटों, गलियों के गड्ढों में जमा बारिश के पानी पर उसका ध्यान नहीं है। न ही इसका कोई समाधान निकाला जा रहा है। फॉगिंग की जिम्मेदारी नगर परिषद और गांवों में ग्राम पंचायतों को दी गई है। नगर परिषद ने तो अब तक फॉगिंग करने वाली मशीनें ही नहीं संभाली हैं। यह स्थिति तब है, जबकि डीसी स्वयं दो बार बैठक कर इस बारे में निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन
एप से जाने डेंगू से बचाव और लक्षण
स्वास्थ्य विभाग ने इंडिया फाइट डेंगू एप बनाया है। इसमें डेंगू से संबंधित सभी जानकारी अपडेट की जा रही है। कोई भी इस एप को डाउनलोड कर डेंगू के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है। इसमें डेंगू के लक्षण, डेंगू फैलने के कारण और बचाव के बारे में जागरूक किया गया है। इसके अलावा कुछ छोटी-छोटी वीडियो बनाई गई हैं जो वाट्स एप से शेयर की जा रही हैं। इनमें भी मच्छरों से बचाव के बारे में लोगों बताया जा रहा है।
मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए अभियान चल रहा है। स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर मच्छर का लार्वा की जांच रहे है। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आमजन को स्वयं भी बचाव के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। कहीं भी पानी एकत्रित न होने दें और जहां है उसमें मिट्टी का तेल, काला तेल, डीजल आदि डालें। इससे मच्छर का लारवा नहीं बनेगा और है तो वहीं खत्म हो जाएगा।
यतिन गुप्ता, नोडल आफिसर मलेरिया
स्वास्थ्य विभाग
फोटो-23