{"_id":"6856ebef10494eaa9a006508","slug":"90-roadways-buses-were-sent-for-the-state-level-yoga-program-organized-in-kurukshetra-passengers-were-troubled-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-135825-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम में भेजीं 90 रोडवेज बसें, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम में भेजीं 90 रोडवेज बसें, यात्री रहे परेशान
Sat, 21 Jun 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
शहर के सामान्य बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री।
भिवानी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम में योगार्थियों को ले जाने के लिए रोडवेज बसें लगाई गई थी। भिवानी डिपो से योग कार्यक्रम में जाने के लिए 90 बसें लगाई गईं। जिसके कारण लंबे रूटों सहित लोकल रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड पर दिनभर यात्री बसों का इंतजार करते रहे।
बसें कुरुक्षेत्र जाने से शनिवार को दिनभर परिवहन व्यवस्था प्रभावित रही। लोकल रूटों पर पूरे दिन बस सेवा प्रभावित रही। वहीं लंबे रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए। लंबे रूटों पर यात्रियों को एक-एक घंटे के अंतराल में बस सुविधा मिली। जिससे यात्री परेशान रहे।
दूसरे रूट की बसों ने लगाए अतिरिक्त चक्कर
शनिवार को रोडवेज बसें कुरुक्षेत्र जाने का निजी बस संचालकों ने जमकर फायदा उठाया। बसें कम होने के कारण जींद गोहाना व जींद रोहतक रूट की निजी बसें शनिवार दिनभर व शुक्रवार शाम से ही जींद-भिवानी रूट पर चलाई गईं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम के लिए 90 बसें कुरुक्षेत्र भेजी गईं। किसी भी रूट पर यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करने दिया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी रूटों पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए।
- दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।