फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   9 accused sentenced for sexually assaulting a minor boy

Bhiwani News: नाबालिग लड़के के साथ यौन हिंसा करने के 9 दोषियों को सजा

Fri, 23 May 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 23 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
9 accused sentenced for sexually assaulting a minor boy
भिवानी। नाबालिग लड़के के साथ यौन हिंसा करने के मामले में 9 दोषियों को न्यायालय ने 20-20 साल की सजा व 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अजय पराशर, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक कोर्ट के अनुसार जुर्माना राशि नहीं भरने पर आरोपियों को अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी पड़ेगी। थाना सदर पुलिस ने वर्ष 2023 में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

इसमें लड़के की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने नाबालिग लड़के के साथ यौन हिंसा किया गया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद नाबालिग के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए गए तथा जांच इकाई के द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्यों का आकलन कर अभियोग में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया था।
विज्ञापन

न्यायालय ने सुनवाई करते हुए आरोपी अंकित, सूरज, कुलदीप, धोला, मोहित, रोहित, शंकर, मंदीप व जीवन निवासी दिनोद को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई व 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना न भरने पर आरोपियों को अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed