{"_id":"5b09b5c24f1c1b986e8b4e2c","slug":"81527363010-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमकल विभाग की छह गाडिय़ों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमकल विभाग की छह गाडिय़ों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
Updated Sun, 27 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
ऑटो मार्केट में स्पेयर पार्ट्स की दुकान में रात को भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा स्पेयर पार्ट्स का सारा सामान जल गया। साथ ही दुकान की दीवारें और छत भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालत ये रही कि आग बुझाने के लिए दुकान की एक दीवार तक गिरानी पड़ी। आग से करीब 20 लाख का सामान जल गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
शुक्रवार रात ऑटो मार्केट स्थित 65 नंबर दुकान डीपी ऑटो स्टोर में अचानक आग लग गई। स्पेयर पार्ट्स का सामान होने के कारण आग तेजी से फैली। दुकान में रखे गाड़ियों ट्रेक्टरों के स्पेयर पार्ट, मोबिल आदि से आग फैलती गई। दुकान संचालक ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद दमकल विभाग की एक के बाद एक छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। दुकान के अंदर जाने के लिए रास्ता नहीं मिलने के कारण आग पर काबू पाने में ज्यादा दिक्कत हुई। काफी प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया तो दुकान के अंदर जाने के लिए दमकल कर्मचारियों ने दुकान के ऊपरी हिस्से की बाहरी साइड वाली दीवार को तोड़ा। इस तोड़ हुए हिस्से से ही अंदर लगी आग पर पानी फेंका गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान लोगों की भीड़ दुकान के बाहर लग गई। दुकानदार चिराग बंसल ने बताया कि जब वह रात को दुकान बंद करके जाने वाले थे कि अचानक छत के रोशनदान से धूआं निकलता हुआ दिखाई दिया। तभी ऊपर जाकर देखा तो दुकान के पिछले हिस्से में बहुत ज्यादा धुआं था और आग लगी हुई थी। आसपास के अन्य लोगों व दुकानदारों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। दमकल विभाग को भी सूचना दी। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही मशीनों के स्पेयर पार्ट का महंगा सामान मंगवाकर छत पर रखवाया था। आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा छत व दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई। तकरीबन 20 लाख तक का नुकसान हो चुका हैं।
आग लगने से तीरंदाजी का सामान जला
भिवानी। भीम स्टेडियम में तीरंदाजी खिलाड़ियों द्वारा तैयार तीरंदाजी के टारगेट स्टैंड में शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने सूचना के बाद स्टेडियम में पहुंचकर आग बुझाई। आग से करीब 30 हजार का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
मामला दोपहर करीब साढ़े 12 बजे का है। तीरंदाजी खेल का सामान खेल विभाग की ओर से वैसे ही मुहैया नहीं करवाया जाता। यहां कुछ खिलाड़ियों ने अपने स्तर पर रुपये एकत्रित कर तीरंदाजी खेल की व्यवस्था कर रखी है। तीरंदाजी के दो टारगेट स्टैंड लगाए हुए है। शनिवार दोपहर किसी ने इन टारगेट स्टैंड में आग लगा दी। आग की सूचना पर खिलाड़ी पहुंचे और बुझाने का प्रयास किया। दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने तक स्टैंड पूरी तरह जल चुके थे। खिलाड़ियों ने इसकी शिकायत खेल विभाग के अधिकारियों को दी। खिलाड़ियों ने बताया कि बिना टारगेट स्टैंड वे कैसे अभ्यास करेंगे। उनके पास इतने रुपये भी नहीं कि नए टारगेट स्टैंड खरीदे जा सके।