फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई करते नजर आए कर्मी

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई करते नजर आए कर्मी

Sat, 26 May 2018 01:36 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई करते नजर आए कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
करीब 16 दिन की हड़ताल के बाद नगर परिषद के सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए। शुक्रवार को सुबह से ही शहर में सफाई अभियान चला। मगर शहर में फैला कचरा अब सफाई कर्मचारियों के लिए चुनौती बन गया है। वहीं हड़ताल खत्म होने के बाद नगर परिषद कार्यालयों में चहल-पहल रही और अनेक लोग अपने विभिन्न कार्यों को लेकर पहुंचे।
नप के सफाई कर्मचारियों ने पिछले 16 दिन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काम छोड़ हड़ताल की थी। कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरी नजर आई और शहर की लगभग हर कॉलोनी, मुख्य सड़कों पर कचरे के ढेर नजर आए। इस बीच प्रशासन ने ठेकेदार के कर्मचारियों से सफाई कराने का प्रयास किया मगर यह प्रयास नाकाफी साबित हुआ। वीरवार को सरकार और कर्मचारियों में मांगों को लेकर समझौता हुआ। इसके बाद शुक्रवार से सफाई कर्मी काम पर लौट आए। कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन और नप अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं कमल कांगड़ा, पुरुषोत्तम ने बताया कि सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं और सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। जल्द ही शहर को पहले की तरह साफ सुथरा मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed