फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कमेरे वर्ग के सपनों में भाजपा ने रंग भरा: वाल्मीकि

कमेरे वर्ग के सपनों में भाजपा ने रंग भरा: वाल्मीकि

Fri, 07 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
कमेरे वर्ग के सपनों में भाजपा ने रंग भरा:  वाल्मीकि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार वाल्मीकि ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने गरीब, मजदूर और कमेरे वर्ग के सपनों में रंग भरा है।
यहां पंचायत भवन में वीरवार को आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वाल्मीकि ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा अनुसूचित जाति के हकों का आज सफल नेतृत्व कर रही है। उसी प्रकार प्रदेश का दलित वर्ग भी पूरी निष्ठा और आस्था के साथ भाजपा की नीतियों में विश्वास जता रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को न केवल चलाया जा रहा है। उनके माध्यम से दलित समाज को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। सम्मेलन में मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगदीश मिताथल ने कहा कि उनके पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ जिलेभर में कार्यरत हैं। सम्मेलन को मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला, सीमा गैबीपुर, आजाद वाल्मीकि आदि पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. धर्मेंद्र, सुरेश दिनोदा, जगदीश चहल, रोहतास सिवानी, बलदेव, राजबीर बिडोलिया, संदीप कल्सन, वजीर मेहरा, संजीव अनिल चांदला, जितेंद्र धारण, डॉ. परवीन गहलोत, ईश्वर सिंह इकब, दयाकिशन, श्याम खरक, अशोक, कृष्ण वाल्मीकि, कपूर वाल्मीकि, जयसिंह तिगड़ाना, महिपाल, जितेंद्र नायक, कपूर लडवाल, शमशेर हालुवास, बलवंत भौरिया, रामप्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed