फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   गवर्नमेंट कॉलेज के बाहर किया प्रदर्शन

गवर्नमेंट कॉलेज के बाहर किया प्रदर्शन

Fri, 07 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
गवर्नमेंट कॉलेज के बाहर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
ऑन लाइन दाखिला प्रणाली से विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं और सरकार के दो वर्ष के गैप के बाद विद्यार्थियों को एडमिशन नहीं देने के फैसले के विरोध में इनसो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। चौ. बंसीलाल यूनिवर्सिटी और गवर्नमेंट कॉलेज के गेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए सरकार से फैसलों को तुरंत वापस लेने की मांग की गई।

इनसो छात्र और कार्यकर्ता वीरवार को कॉलेज, यूनिवर्सिटी गेट पर एकत्रित हुए। सभी ने सरकार विरोधी नारे लगाकर रोष जताया। इनसो छात्र नेता मंदीप सुई ने कहा कि सरकार की ऑनलाइन दाखिला प्रणाली की खामियों के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन दाखिलों को लेकर सरकार ने तैयारी किए बिना ही दाखिला प्रक्रिया आरंभ कर दी। इसका खामियाजा छात्रों भुगतना पड़ा रहा है। बारहवीं कक्षा के बाद दो वर्ष का गैप होने पर कॉलेजों में दाखिला नहीं देने, स्नातक सत्र में प्रथम सेमेस्टर में दो विषयों में री-अपियर आने पर थर्ड सेमेस्टर में दाखिला न देना आदि शिक्षा विरोधी फैसले हैं। कहा कि छात्रों के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। इनसो नेता सेठी धनाना, मंजीत रासिवासिया ने कहा कि सरकार ने जल्द से जल्द छात्रों की मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो इनसो आंदोलन करेगी। इस मौके पर मनीष छिल्लर, टोनी टिटानी, मनदीप घणघस, सोनू बामला, अंकुर शर्मा ने भी अपने विचार रखे। विरोध प्रदर्शन में राकेश बड़सी, मनजीत प्रेमनगर, नवीन ओला, अनुज दुर्जनपुर, प्रीतम बडाला, रमन सिंह, गजेंद्र, बजरंग, नवीन धारेड़ू, टोनी जीतपूरा, मोनू, विकास, शिवा, संजय, सोनू, नरेंद्र मंढाणा, योगेंद्र पराशर, सचिन पांचाल, मनीष, मनजीत बामला, विकास राव, सोनू डागर, मनकेश लांबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed