{"_id":"67338ded1b8be6383e089f20","slug":"78-dengue-patients-found-till-now-fogging-has-been-done-only-in-20-wards-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125625-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डेंगू के मिले 78 मरीज, अब तक 20 वार्डों में ही हुई फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डेंगू के मिले 78 मरीज, अब तक 20 वार्डों में ही हुई फॉगिंग
Tue, 12 Nov 2024 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 12 Nov 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
शहर में फॉगिंग करते नप कर्मचारी।
भिवानी। जिले में डेंगू पॉजिटिव के अब तक 78 मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद शहरी दायरे के केवल 20 वार्डों में ही फॉगिंग हो पाई है, जबकि 11 वार्डों में अभी तक फॉगिंग का इंतजार बना है। हालांकि नगर परिषद के पास फॉगिंग की छह मशीनें हैं।
वहीं नगर परिषद चेयरपर्सन का दावा है कि शहर में फॉगिंग के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं, अधिकांश इलाके में फॉगिंग हो चुकी है। वहीं जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भी फॉगिंग को लेकर अभी तक उदासीनता बरती जा रही है। हालांकि ग्राम पंचायतों के पास भी खुद की फॉगिंग मशीनें हैं। वहीं जिले की करीब सवा 200 से अधिक ग्राम पंचायतों को स्वास्थ्य विभाग फॉगिंग दवा भी मुहैया करा चुका है।
भिवानी शहर के 31 वार्डों में फॉगिंग कराने के लिए नगर परिषद के पास छह फाॅगिंग मशीनें हैं। नगर परिषद ने हाल ही में फॉगिंग की चार नई मशीनों की खरीद की है जबकि दो फॉगिंग मशीनें पहले से ही चालू हालत में हैं। वहीं टिप्पर ऑटो में शहरी वार्डों के अंदर फॉगिंग का शेड्यूल भी बनाया है। इसके लिए पांच टीमें बनी हैं।
विज्ञापन
दो टीमों को उन हिस्सों में लगाया है। जहां डेंगू के पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। वहीं नगर परिषद की चार फॉगिंग टीमें उन हिस्सों में फॉगिंग कर रही हैं, जहां वार्डों में मच्छर का अधिक प्रकोप बना है। शहर की बाहरी कॉलोनियों में बारिश के बाद से ही पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण मच्छर का प्रकोप बढ़ा है। इन इलाकों में फॉगिंग की बेहद जरूरत है। हालांकि नगर परिषद पार्षदों के माध्यम से अधिकांश इलाके में एक बार फॉगिंग करा चुका है, बावजूद इसके मच्छर का डंक लोगों की सेहत पर लगातार हमला कर रहा है।
बढ़ रहा है वायरल बुखार, लगातार मिल रहे डेंगू पॉजिटिव
शहरी दायरे और ग्रामीण क्षेत्र में तेजी से वायरल बुखार भी अपने पांव पसार रहा है। इसी के साथ डेंगू पॉजिटिव भी मिल रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में ही रोजाना डेढ़ सौ से दो सौ मरीज वायरल बुखार के आ रहे हैं। जबकि शहर के निजी अस्पतालों में भी वायरल बुखार की वजह से प्लेटलेट्स गिरने की वजह से मरीजों की हालत बिगड़ रही है। मौसम बदलाव के बावजूद मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में अधिक लोग आ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शहरी दायरे में नगर परिषद और ग्रामीण दायरे में पंचायती राज विभाग के माध्यम से ग्राम पंचायतों को भी फॉगिंग के संबंध में हिदायतें दी जा चुकी हैं। लेकिन इसके बावजूद अधिकांश इलाकों में फॉगिंग का काम धीमा ही है। हमारा अनुरोध है कि शहरी और ग्रामीण दायरे में शाम के समय फॉगिंग कराई जाए।
-डाॅ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
शहरी दायरे के सभी वार्डों में फॉगिंग कराई जा चुकी है। नगर परिषद ने फॉगिंग के लिए पांच टीमें बनाई हैं। इसमें दो टीमें पॉजिटिव केस मिलने वाले इलाकों में फॉगिंग करा रही हैं जबकि चार टीमें शहरी दायरे के वार्डों में लगातार फॉगिंग का कार्य कर रही हैं। नगर पार्षदों के माध्यम से फॉगिंग कराई जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद भी किसी हिस्से में फॉगिंग कराए जाने संबंधी कोई डिमांड आती है तो उन हिस्सों में भी फॉगिंग कराई जाएगी। नगर परिषद के पास फॉगिंग के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं।
-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।