फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पीएनबी के क्लर्क ने 11 उपभोक्ताओं के खातों से उड़ाए 18.36 लाख

पीएनबी के क्लर्क ने 11 उपभोक्ताओं के खातों से उड़ाए 18.36 लाख

Wed, 20 Mar 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
पीएनबी के क्लर्क ने 11 उपभोक्ताओं के खातों से उड़ाए 18.36 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी/कैरू।
पंजाब नेशनल बैंक की कैरू शाखा में 18 लाख 36 हजार रुपये का फर्जीवाड़ा सामने आया है। बैंक का क्लर्क ही बैंक उपभोक्ताओं के खाते से राशि अपने और अपने माता-पिता के खातों में राशि ट्रांसफर कर रहा था। वहां से भी बाद में राशि निकाल ली। धोखाधड़ी का मामला उजागर होने के बाद जनवरी 2018 में कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया। अब बैंक मैनेजर ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। हालांकि आरोपी क्लर्क काफी उपभोक्ताओं को रुपये लौटा चुका है और बैंक अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से भी इस बाबत लिखित में लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में कैरू स्थित पीएनबी शाखा के मैनेजर राजेंद्र कुमार आहुजा ने बताया कि गांव हसनपुर झांझड़ा (लोहारू) वासी सोनू कुमार आठ अगस्त 2016 से बैंक में क्लर्क पद पर कार्यरत था। वह कैशियर की जिम्मेवारी भी संभालता था। अपने पद का फायदा उठाते हुए उन्होंने बैंक के उपभोक्ताओं को चपत लगाई और उनके खातों से राशि अपने और अपने माता-पिता के खातों में ट्रांसफर कर ली।
विज्ञापन

आरोपी ने सोनू कुमार ने सात मार्च 2017 में अपने पिता विजय का बचत खाता बैंक की शाखा में खोला और इसके लिए आठ मार्च 2017 में अपनी माता बाधो देवी का खाता कार्यालय में खुलवाया। उसने 10 उपभोक्ताओं के खाते से रुपये अपने और अपने माता-पिता के खातों में ट्रांसफर कर 18 लाख 36 हजार 383 रुपये की राशि का गबन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन शाखा प्रबंधक बिरेंद्र सिंह की जांच में 27 दिसंबर 2017 को सोनू कुमार ने स्वयं इस बारे में स्वीकार यिका। जिसके बाद 30 जनवरी 2018 में उसे निलंबित कर दिया गया। छह फरवरी 2019 को चार्जशीट किया गया। अब बैंक के उच्च अधिकारियों ने कानूनी कार्रवाई कराने के निर्देश दिए है। सोनू कुमार, उसके पिता विजय कुमार, माता बाधो देवी ने जानबूझकर बदनियत से धोखाधड़ी की है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।


यूं हुआ खुलासा
कैरू निवासी महिला रमेश देवी ने वर्ष 2017 में तत्कालीन शाखा प्रबंधक विजेंद्र सिंह को शिकायत की कि उसके खाते में उसने जो राशि जमा कराई थी वह खाते में नहीं है। जिसके बाद रमेश देवी के खाते की जांच की तो पाया कि क्लर्क सोनु कुमार ने रमेश देवी के खाते से राशि अपने पिता विजय सिंह के खाते में ट्रांसफर की है। राशि करीब 85 हजार रुपये की थी। जिस पर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई।
इनके साथ की धोखाधड़ी
उपभोक्ता का नाम राशि
मदन सिंह 4000
गोकल दास 100000
रमेश देवी 125000
सरोज देवी 249900
सचिन कुमार 14000
आकाश कुमार 970000
लाली देवी 20000
रिजक 20000
सुभाष 94000
बाधो देवी 11000
विजय सिंह 1101483
वर्जन::::
बैंक मैनेजर की शिकायत पर सोनू कुमार, उसके पिता विजय कुमार, माता बाधो देवी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
सज्जन कुमार, इंचार्ज
कैरू चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed