{"_id":"5966706a4f1c1b8e148b4894","slug":"71499885674-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर मेकिंग में मधुबाला, निबंध लेखन में मोनिका रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर मेकिंग में मधुबाला, निबंध लेखन में मोनिका रही अव्वल
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहल। ब्लॉकस्तरीय पोस्टर मेकिंग में मधुबाला और निबंध लेखन में मोनिका अव्वल रहीं। शंकरमल साबू राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉकस्तरीय पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। इसमें राजकीय कन्या विद्यालय की छात्रा मधुबाला पोस्टर मेकिंग में और मोनिका निबंध लेखन में अव्वल रहीं। विद्यालय प्राचार्य कृष्ण कुमार यादव ने विजेता प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में ब्लॉक के दस विद्यालयों के 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निबंध लेखन कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए, जबकि पोस्टर मेकिंग कक्षा 9 से 12 और 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए हुई। पोस्टर मेकिंग में कक्षा 9 से 12 में कन्या स्कूल बहल की मधुबाला और 6 से 8 में जीएचएस सेरला की मीनाक्षी अव्वल रही। निबंध लेखन में 9 से 12 में कन्या स्कूल बहल की मोनिका पहले स्थान पर रहीं।
विद्यालय प्रिंसिपल कृष्ण कुमार यादव ने विद्यार्थियों से कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थी में आपसी प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। ज्ञान भी बढ़ता है। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में विज्ञान अध्यापक अजीत सिंह, हिंदी अध्यापक राकेश कुमार, रविंद्र कुमार पीटीआई निर्णायक मंडल में शामिल रहे।