{"_id":"596670634f1c1b60608b4649","slug":"71499885667-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई कोर्सों में एडमिशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई कोर्सों में एडमिशन शुरू
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई कोर्सों में एडमिशन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्र 2017-18 के विभिन्न ट्रेडों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिवानी के प्रधानाचार्य लालचंद रिवाड़िया ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन आवेदन डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट आईटीआईएचआरवाई डाट कॉम पर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार नि:शुल्क व उपभोक्ता सेवा केंद्र पर भी जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण का दाखिला 25 से 28 जुलाई तक, द्वितीय चरण का दाखिला एक से तीन अगस्त तक तथा तृतीय चरण का दाखिला 7 से 10 अगस्त तक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चतुर्थ चरण का दाखिला मेरिट अनुसार 11 से 14 अगस्त, 2017 तक संस्थान स्तर पर होगा।
प्राचार्य ने बताया कि कारपेंटर, पेंटर जनरल, सीट मैटल वर्कर, वेल्डर तथा वॉयरमैन ट्रेड के दाखिले के लिए योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर एड प्रोग्राम असिस्टेंट, ड्रेस मेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, एलओएमएम, मैक रेफ्रीजरेशन एंड प्रशीतन वातानुकूलन, प्लम्बर, शीट मेटल वर्कर, स्टैनो (हिंदी व अंग्रेजी) के लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
प्रवेश परिणाम घोषित
भिवानी। जवाहर नवोदय विद्यालय देवराला में शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
प्राचार्य जेआरएस यादव ने बताया कि कक्षा नौवीं में दाखिले के लिए आठ विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इन विद्यार्थियों में सामान्य वर्ग के चार विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिनके अनुक्रमांक आई-070, एम-198, जे-083 तथा एम-194 शामिल हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जाति वर्ग में दो विद्यार्थी अनुक्रमांक ओ-254 व के-154 तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग में भी दो विद्यार्थियों ने के-137 व के-158 ने प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है।