फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   70 travelers from abroad reached Bhiwani in two months, kept 11 at high risk

दो माह में विदेश से 70 यात्री पहुंचे भिवानी, 11 को हाई रिस्क पर रखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
70 travelers from abroad reached Bhiwani in two months, kept 11 at high risk
नागरिक अस्पताल में कोरोना टेस्ट करते स्वास्थ्य कर्मी। फाइल फोटो - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता और सैंपलिंग अभियान लगातार जारी है। विभाग द्वारा रोजाना वैक्सीन का टीकाकरण भी किया जा रहा है। वहीं विदेशों से लौट रहे यात्री जिले के लिए खतरा बन सकते हैं। दो माह में जिले में विदेशों से 70 यात्री पहुंचे हैं, जिनमें से 11 यात्रियों को हाई रिस्क पर रखा है। वहीं मंगलवार को 1950 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे है, जिनकी रिपोर्ट बुधवार सुबह आएगी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार विदेश से जिले में अबतक 70 पहुंचे है। इनमें से 37 यात्री नवंबर और 33 यात्री दिसंबर में जिले में पहुंचे हैं। हालांकि इनमें से 14 यात्री अन्य जिलों से थे, जिन्हें गृह जिलों में भेजा जा चुका है। जिले में फिलहाल 46 यात्रियों को होम क्वारंटाइन किया है, जिन पर स्वास्थ्यकर्मी विशेष निगरानी रख रहे हैं। इनमें सात यात्रियों का क्वारंटाइन समय पूरा हो चुका है, जोकि पूरी तरह स्वस्थ है। वहीं 11 यात्रियों को हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया है, जिनकी देखभाल के लिए अलग से स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 18 यात्रियों के सैंपल दोबारा जांच के लिए लैब में भेजे हैं। अगर इनमें से किसी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आती है तो उसे 14 दिन पर होम आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन

डेंगू के दो मरीज मिले, एक को किया अस्पताल में दाखिल
भिवानी। जिले में मंगलवार को डेंगू के दो नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद डेंगू मरीजों की संख्या 346 हो गई है। हालांकि इनमें से 344 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं एक मरीज को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। मंगलवार को एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे के तहत मलेरिया की 275 ब्लड स्लाइड और डेंगू की जांच के लिए छह सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिले में अब तक मलेरिया की जांच के लिए 19551 ब्लड स्लाइड बनाई हैं, जिनमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं डेंगू की जांच के लिए 2632 सैंपल लिए हैं, इनमें से 346 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर 4154 को चेतावनी नोटिस जारी किया है। संवाद
गाइडलाइन का पालन करें
नागरिकों से अपील है कि कोरोना से बचाव के लिए सरकारी गाइडलाइन का पालन करें। बेवजह घर से बाहर न निकले और मास्क का प्रयोग करें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed