{"_id":"6849cb26a908caf350076439","slug":"70-percent-of-the-drainage-cleaning-work-is-complete-irrigation-department-officials-conducted-an-inspection-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-135379-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ड्रेनों की सफाई का 70 फीसदी काम पूरा, सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ड्रेनों की सफाई का 70 फीसदी काम पूरा, सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
धनाना में ड्रेन का निरीक्षण करते कार्यकारी अभियंता जितेंद्र मान। संवाद
भिवानी। मानसून की दस्तक से पहले मुख्य ड्रेनों की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। बुधवार को छुट्टी के बावजूद भिवानी वाटर डिविजन के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र मान ने भिवानी-घग्गर ड्रेन, सामाण-धनाना लिंक ड्रेन व मिताथल-घुसकानी लिंक ड्रेन का कई गांवों में पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने दावा किया कि मानसून से पहले ड्रेनों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल ड्रेनों की सफाई का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। उपायुक्त ड्रेनों की सफाई का काम 30 जून तक पूरा कराने की डेडलाइन दे चुके हैं।
इस बार पाइपलाइन से खेतों से बारिश का पानी ड्रेनों तक पहुंचेगा
बता दें कि भिवानी-घग्गर ड्रेन करीब 50 किलोमीटर दायरे में है, जिससे करीबन 35 से अधिक गांव सीधे तौर पर जुड़े हैं। बारिश के दौरान अधिकांश गांवों में जलभराव के हालात बनते हैं, लेकिन इस बार पाइप लाइन के जरिये खेतों से बारिश का पानी सीधा ड्रेनों तक पहुंचेगा। हालांकि मानसून में ड्रेनों पर पानी का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में सफाई का काम मानसून से पहले पूरा करने पर जोर है। सिंचाई विभाग ड्रेनों की सफाई मशीनों और मनरेगा मजदूरों की मदद से करा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
ड्रेनों की सफाई का काम हर हालत में 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। मशीनों और मनरेगा मजदूरों की मदद से सफाई कराई जा रही है। नियमित रूप से ड्रेनों की सफाई कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। कर्मचारी बारिश के दौरान पानी की निकासी की व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध करने में जुटे हैं। -जितेंद्र मान कार्यकारी अभियंता भिवानी वाटर डिविजन सिंचाई विभाग