फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   70 kg paneer-rasgulla destroyed, sweets suspected to be adulterated

मिठाइयों में मिलावट की आशंका, 70 किलो पनीर-रसगुल्ला किया नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
70 kg paneer-rasgulla destroyed, sweets suspected to be adulterated
भवानी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी और सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न मिष्ठान भंडारों और रसगुल्ला प्लांटों में छापेमारी की। इस दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर करीब 70 किलो पनीर व रसगुल्ले नष्ट करवाएं। वहीं जांच के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता में संदेश पाए जाने पर कुल 11 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह, सीआईडी इंस्पेक्टर सुनील, राजवीर ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार को छापेमारी की। इस दौरान पाया कि लोहारू रोड स्थित नई अनाज मंडी के सामने दो दुकानों पर पनीर की जलेबी, मोतीचुर के लड्डू में अधिक रंग प्रयोग के कारण करके लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। इनमें मौके पर सैंपल भरें और पीपली वाली जोहड़ी में स्थित रसगुल्ला प्लांट में सैंपल भरें। इसके अलावा सब्जी मंडी में दो दुकानदारों द्वारा पनीर की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर 70 पनीर नष्ट करवाया। साथ ही रोहतक गेट क्षेत्र स्थित एक मिष्ठान भंडार में गुणवत्ता खराब पाए जाने पर रसगुल्ले नष्ट करवाएं और सैंपल भी लिए है। सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा है, जिनकी रिपोर्ट करीब 15 दिनों में आएगी। सीएम फ्लाइंग की टीम को आता देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग भी नहीं किया हुआ था, जिसके कारण मिठाइयों की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन

------
सीएम फ्लाइंग की टीम के साथ मिलकर शहर के विभिन्न स्थानों पर मिठाइयों की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 11 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे है। इसके अलावा पनीर व रसगुल्ले नष्ट भी करवाएं। सैंपल की रिपोर्ट करीब 15 दिनों में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जोगेंद्र सिंह, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी भिवानी।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed