फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   640 seats in Arts Faculty in Rajiv Gandhi Mahila Mahavidyalaya, more than 1400 applications have been received for admission.

Bhiwani News: राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में कला संकाय में सीट 640, दाखिले के आ चुके हैं 1400 से अधिक आवेदन

Wed, 19 Jun 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 19 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
640 seats in Arts Faculty in Rajiv Gandhi Mahila Mahavidyalaya, more than 1400 applications have been received for admission.
भिवानी। शहर के विभिन्न कॉलेज में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत दाखिला जारी है। इसके चलते राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में कला संकाय में छात्राओं का रुझान अधिक देखने को मिल रहा है। कला संकाय में 640 सीटें हैं जबकि अब तक 1447 विद्यार्थियों की तरफ से आवेदन किया गया है। बता दें कि दाखिले की प्रक्रिया 25 जून तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय में विद्यार्थियों की मदद के लिए खास डेस्क भी बनाए हुए हैं। जहां से वह अपने विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर किसी विद्यार्थी को कॉम्बिनेशन समझने में भी कोई परेशानी आती है तो वह सीधा कॉलेज से संपर्क कर सकते हैं। यूजी कोर्स में ऑनलाइन आवेदन के साथ ही कॉलेज की ओर से ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। आवेदक विद्यार्थियों के ऑनलाइन दस्तावेज जांचने का कार्य 28 जून तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


कला संकाय में बढ़ा पहले से अधिक रुझान
पहले के मुकाबले अब कला संकाय में विद्यार्थियों का अधिक रुझान देखने को मिल रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत जो बदलाव हुए हैं उसमें सरकार की तरफ से विद्यार्थियों को कई तरह की छूट दी गई है। इसका असर कला संकाय में देखने को मिल रहा है। इस बार पहले के मुकाबले कला संकाय में ज्यादा आवेदन आ रहे हैं। इसका कारण है कि कॉम्बिनेशन बढ़ा दिए गए हैं और विद्यार्थियों को सरल विषय चुनने के अवसर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कोर्स में प्राप्त हुए इतने आवेदन
बीए कोर्स - 1447
बीकॉम कोर्स - 196
बीसीए - 142
बीएससी विज्ञान स्नातक- 216
पहले के मुकाबले कला संकाय में आवेदन अब अधिक आ रहे हैं। यूजी कोर्स में ऑनलाइन आवेदन के साथ ही कॉलेज की ओर से ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। महाविद्यालय की ओर से आवेदक विद्यार्थियों के ऑनलाइन दस्तावेज को जांचने का कार्य 28 जून तक जारी रहेगा। हमारे पास कला संकाय में 1447 आवेदन विद्यार्थियों के आ चुके हैं। सभी कोर्सों के करीब 900 आवेदनों को महाविद्यालय के अध्यापकों की ओर से वेरीफाई किया जा चुका है। अभी काफी आवेदन बाकी हैं, जिन्हें जांचने की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है।
- अनीता शर्मा, नोडल ऑफिसर, राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article