{"_id":"5c704ce4bdec2273724c569e","slug":"61550863588-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ने मासूम बच्ची को कुचला, उपचार के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ने मासूम बच्ची को कुचला, उपचार के दौरान हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार कार ने मासूम बच्ची को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। कस्बा सिवानी में पीर बाबा की मजार पर माथा टेकने पहुंचे एक परिवार की मासूम बच्ची को तेज रफ्तार कार चालक ने कुचल दिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के चाचा की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव किकराल निवासी मनोज ने बताया कि वह मिस्त्री का काम करता है। वीरवार की शाम 5 बजे वह पीर बाबा की मजार पर माथा टेकने के लिए अपनी भतीजी सानिया के साथ गया हुआ था। वह मजार के अंदर माथा टेकने चला गया, जबकि उसकी मासूम भतीजी भी उसी के पीछे अंदर आ रही थी कि इसी दौरान देवसर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में सानिया को गंभीर चोटें आई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौका से फरार हो गया। सिवानी पुलिस ने मनोज की शिकायत पर कार चालक कालीराम नलोई निवासी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।